लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डोली  : स्त्री० [हिं०डोला] १.छोटा डोला (सवारी) जिसे दो कहार कंधों पर लेकर चलते हैं। मुहावरा–डोली करना= (क) किसी को जैसे–तैसे दूर करना या हटाना। (ख) कोई चीज चुपके से उठाकर चल देना। पद–डोली डंडा= (देखें)। २.हिदुओं की एक प्रथा या रस्म जिसमें विवाह के उपरान्त वधू को डोली या किसी दूसरी सवारी में बैठाकर वर पक्षवाले ले जाते हैं। ३.रहस्य संप्रदाय में शरीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डोली-डंडा  : पुं० [हिं०] लकड़ों का एक खेल जिसमें दो लड़के अपनी बाँहों को मिलाकर उन्हें चौकी का रूप देते और उस पर किसी तीसरे छोटे लड़के को बैठाकर, डोली डंडा पालकी कहकर इधर-उधर घुमाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ