लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डर  : पुं० [सं० दर] १. मन का वह क्षोभ या विकलता पूर्ण अनुभूति जो किसी प्रकार के उपस्थित या भावी कष्ट, विपत्ति, संकट आदि की आशंका से होती है। २. किसी बड़े या श्रद्धेय व्यक्ति से कुछ कहने अथवा उसके समक्ष उपस्थित होने के संबंध में होनेवाला संकोच। जैसे–दादा से कुछ कहने में डर लगता है। ३. भविष्य के संबंध में किसी चिंता के कारण होनेवाली बेचैनी। आशंका। जैसे–हमे डर है कि कहीं लड़का खो न जाय। ४. वह चीज या बात जिससे कोई डरे अथवा किसी को डराया जाय। जैसे–बच्चे को मारना नहीं चाहिए, उसके लिए तो आँख का डर काफी है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डर-डंबर  : पुं०=मेघ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरना  : अ० [हिं० डर से] १. किसी उपस्थित या भावी कष्ट विपत्ति संकट आदि की आशंका से क्षुब्ध तथा विकल होना। जैसे–बीमारी या मौत से डरना। २. संकोचपूर्वक कुछ करने या कहने से पीछे हटना। जैसे–कचहरी जाने से डरना। उदाहरण–-जेहि तेहि भाँति डरो रहौं, परो रहौं दरबार।–बिहारी। ३. किसी चिंता के कारण बेचैन होना। संयो–क्रि०–जाना। अ० [हिं० डलना] १.=डलना (डाला जाना) २. पड़ा रहना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरपना  : अ=डरना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरपाना  : स=डराना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरपोक  : वि० [हिं० डरना+पोकना] जो (साहस के अभाव के कारण) बहुत जल्दी डर जाता हो। भीरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरपोकना  : वि०=डरपोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरवाना  : स=डलवाना। स०=डराना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरा  : पुं० [स्त्री० डरी]=डला। उदाहरण–-छिनकु छ्वाइ छबि गुरडरी छलै छबीलै छैल।–बिहारी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डराकू  : वि०=डरपोक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरा-डरी  : स्त्री० [हिं० डर] बार-बार मन में होनेवाला डर या भय।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डराना  : स० [हिं० डरना] ऐसा काम करना जिससे कोई डर जाय। किसी के मन में डर उत्पन्न करना। अ=डरना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरापना  : वि=डरावना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) स०=डरपाना (डराना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरावना  : वि० [हिं० डर+आवना (प्रत्यय)] [स्त्री० डरावनी] (चीज या बात) जो दूसरे के मन में डर उत्पन्न करे। भय-कारक। जैसे–डरावनी आँखें, डरावनी रात। स०=डराना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरावा  : पुं० [हिं० डराना] १. ऐसी बात जो किसी को डराने या भयभीत करने के लिए कही जाय। क्रि०प्र०-दिखाना। २.पक्षियों आदि को डराकर फलदार वृक्षों,फसल आदि से दूर रखने के लिए बनाई जानेवाली विकराल आकृति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डराहुक  : वि=डरपोक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरिया  : स्त्री०-डलिया। स्त्री०=छोटी डार या डाल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरीला  : वि० [हिं०डार] जिसमें डारे,०(डालें या शाखाएँ) हों। जैसे–डरीला पेड़। वि० =डरपोक। जैसे–डरीला स्वभाव।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डरैला  : वि० [हिं० डर] १. डरानेवाला। डरावना। २. डरपोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ