लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डंक  : पुं० [सं० दंश, प्रा० डक्क, दे० प्रा० डंक, उ० डंकिवा, गु० मरा० डंख, पं० डंक] १. कुछ विशिष्ट प्रकार के कीड़ों और जन्तुओं का वह कड़ा नुकीला काँटे के आकार के अंग जो प्रायः उनके पीछे भाग में होता है तथा जिसे वे दूसरे जीवों या प्राणियों के शरीर में गड़ा या धँसाकर कुछ विष प्रविष्ट करते हैं। और (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)जिसके फलस्वरूप या तो प्राणियों को जलन या पीड़ा होती है और वे मर जाते हैं। जैसे–बर्रे या बिच्छू का डंक। २. कुछ कीड़ें-मकोड़ों के मुँह पर का वह लंबा पतला अंग जिसे वे किसी चीज में उसका रस चूसने के लिए गड़ाते हैं। क्रि० प्र०–मारना। ३. लाक्षणिक अर्थ में, कोई ऐसी खटकने या चुभनेवाली बात जो राग-द्वेष से भरी हो और किसी को बहुत अधिक कष्ट पहुँचाने के उद्देश्य से कही जाय। ४. देशी कलम का वह अगला भाग जिससे लिखा जाता है। उदाहरण–-सूखि लागि स्याही लेखनी कै नेकु डंक लागैं।–रत्नाकर। ५. पाश्चात्य ढंग की कलमों की जीभ जो धातु की बनी हुई और बहुत नुकीली होती है। (निब)। पुं० [हिं० डंका](यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पीरा एकाधिपत्य। जैसे–इस स्थान पर हमारा ही डंक है।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डंकदार  : वि० [हिं० डंक+फा० दार] (कीड़ा) जिसमें डंक हो। डंकवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डंकना  : स० [हिं० डंका] १. डंका बजाना। २. डंके की तरह का घोर शब्द उत्पन्न करना। अ०=गरजना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डंका  : पुं० [टंक या ढक्का=दुंदुभि का शब्द] १. बड़ी नाद के आकार का धातु, मिट्टी आदि का बना हुआ एक प्रसिद्ध बाजा जिसके मुँह पर चमड़ा मढ़ा होता है। दमामा। मुहावरा–(कोई बात) डंके की चोट कहना=खुल्लमखुल्ला, दृढतापूर्वक और सबको सुनाकर कहना। (किसी बात का) डंका पीटना=चारों ओर सबसे खुलेआम कहते फिरना। डंका देना=डंका बजाकर सैनिकों को सावधान होने या कूच करने की सूचना देना। (कहीं किसी का) डंका बजाना=एकाधिपत्य या पूर्ण अधिकार होने की सबको सूचना मिलना। डंका बजाना=एकत्र होने के लिए डंका देना। २. मुरगों में होनेवाली लड़ाई। मुहावरा–डंका डालना=मुरगों को आपस में लड़ाना। पुं० [अ० डाँक] समुद्र के किनारे जहाजों के ठहरने का पक्का घाट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डंका-निशान  : पुं० [हिं० डंका+निशान=झंडा] राजाओं की सवारी के आगे बजानेवाला डंका और उसके साथ चलनेवाला झंडा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डंकिनी  : स्त्री०=डाकिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डंकिनी-बंदोब्सत  : पुं०=दवामी बन्दोबस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डँकियाना  : स० [हिं० डंक+आना (प्रत्यय)] १. डंक से चोट करना। २. डंक मारना या लगाना। अ० [हिं० डाँकना] १. कोई स्थान डाँकने अर्थात् पार करने के लिए चलना। २. चलकर आना या पहुँचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डंकी  : स्त्री० [देश०] १. कुश्ती का एक दाव। २. मालखंभ की एक कसरत। वि० [हिं० डंक] डंकवाला। (जंतु)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डँकीला  : वि० [हिं० डंक+ईला (प्रत्यय)] (जंतु) जिसके शरीर में डंकवाला अंग होता हो। डंकदार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डंकुर  : पुं० [हिं० डंका] पुरानी चाल का एक तरह का ताल देने का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डँकौरी  : स्त्री० [हिं० डंक+औरी (प्रत्यय)] बर्रे। भिड़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ