लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ठेलना  : स० [हिं० टालना] १. किसी भारी चीज के पीछे बल लगाकर उसे आगे खिसकाना या बढ़ाना। मुहावरा–(कोई काम) ठेले चलना=जैसे–तैसे काम चलाये चलना। किसी प्रकार निबाहते चलना। २. अपना भार या दायित्व अपने ऊपर से हटाते हुए किसी दूसरे की ओर बढ़ाना। अ० बल-प्रयोग या जबरदस्ती करना। उदाहरण–ताही पै ठगावै ठेलि जाही को ठगतु है।–केशव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ