लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ठान  : स्त्री० [हिं० ठानना] १. ठानने की क्रिया या भाव। २. किसी काम को करने के संबंध में किया हुआ दृढ़ निश्चय या हठ। ३. निश्चय या हठ-पूर्वक ठाना या आरंभ किया हुआ कार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठानना  : स० [सं० अनुष्ठान] १. कोई काम तत्परता और दृढ़तापूर्वक आरंभ करना० जैसे–युद्ध ठानना। २. कोई काम करने के लिए दृढ़ निश्चय या संकल्प करना। ३. पक्का करना। ठहराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठाना  : स०=ठानना। स० [?] नष्ट करना उदहारण–लाज की और कहा कहि केशव जो सुनिये गुण ते सब ठाए।–केशव। पुं=थाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ