लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

टोप  : पुं० [हिं० तोपना=ढाँकना] १. बड़ी टोपी। २. युद्ध में सिर पर पहना जानेवाला खोद। शिरस्त्राण। ३. अंगुश्ताना। ४. खोली। गिलाफ। स्त्री० [अनु०] पानी की बूँद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोपन  : पुं० [देश०] टोकरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोपरा  : पुं०=टोकरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोपरी  : स्त्री०=टोकरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोपही  : स्त्री० [हिं० टोप] बरतन ढालने के साँचे का ऊपरी भाग जो कटोरे के आकार का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोपा  : पुं० [हिं० तोपना] १. बड़ी टोपी। २. टोकरा। दौरा। ३. काठ का एक पात्र जिसमे भरकर अनाज आदि नापे (तौले) जाते थे और जिसमें लगभग सवा सेर अन्न आता था। (पंजाब)। पुं०–तोपा (सिलाई का)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [हिं० तोपना] टीकरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोपी  : स्त्री० [सं०√स्तुभ्√स्तूप्, दे० प्रा० टिपि आ, टोप्पर] १. सिर पर रखने का एक विशिष्ट प्रकार का हलका पहनावा जो लंबोत्तरा, तिकोना चौकोर या ऐसे ही किसी और रूप का होता है। जैसे–गाँधी या तुर्की टोपी। क्रि० प्र०–पहनावा।–रखना।–लगाना। मुहावरा–(किसी की) टोपी उछालना=किसी को सबके सामने अपमानित या बेइज्जत करना। (किसी से) टोपी बदलना-भाई भाई का सा संबंध जोड़ना। २. राजमुकुट। ताज। मुहावरा–टोपी बदलना=राज्य के एक राजा या शासक के न रह जाने पर उसके स्थान पर दूसरे राजा या शासक का आना या बैठना। ३. टोपी के आकार की कोई गोल और गहरी वस्तु जिससे प्रायः कोई चीज ढकी जाती है। जैसे–चिलम ढकने की टोपी। ४. बोतल आदि का मुंह बंद करने का धातु का ढक्कन। ५. टोपी के आकार का धातु का गहरा ढक्कन जिसे बंदूक पर चढ़ा कर घोड़ा गिराने से आग पैदा होती है। ६. दरजी का वह चौड़ा छल्ला जिसे वह हाथ से सिलाई आदि करते समय उँगली में पहन लेता है। अंगुश्ताना। ७. वह थैली जो कुछ जानवरों के मुँह पर इसलिए चढ़ाई या बाँधी जाती है कि वे किसी को काट न सकें अथवा कुछ खाने न पावें। ८. लिंग का अग्रभाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोपीदार  : वि० [हिं० टोपी+फा० दार] टोपी से युक्त। जिस पर टोपी लगी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोपीवाला  : पुं० [हिं० टोपी] वह जो कुछ विशिष्ट प्रकार की या बड़ी टोपी पहनता हो। विशेष–मध्ययुग में अहमदशाह और नादिरशाह के सिपाही एक विशिष्ट प्रकार की लाल टोपी पहनने के कारण और परवर्त्ती काल में युरोप के निवासी हैट पहनने के कारण टोपीवाले कहे जाते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ