लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

टूम  : स्त्री० [अनु० टुन-टुन] १. आभूषण। गहना। पद–टूम छल्ला=छोटे-छोटे गहने। २. बनाव-सिंगार। सजावट। पद–टूम-टाम=बढ़िया कपड़े, गहने आदि, अथवा सजावट और श्रृंगार की सामग्री। ३. धनी या सुन्दर स्त्री जिसके प्रति लोगों के मन में लोभ उत्पन्न होता हो। ४. बहुत ही चतुर या चालाक या छँटा हुआ आदमी जिससे सहसा कोई पार न पा सकता हो। ५. चेतावनी संकेत आदि के रूप में किया जानेवाला बहुत हलका आघात या दिया जानेवाला झटका। जैसे–कबूतरों को छतरी पर से टूम देकर उड़ाना। क्रि० प्र०–देना। ६. ताने के रूप में कहीं हुई कोई व्यंग्यपूर्ण बात। (क्व०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टूमना  : स० [अनु०] १. झटका या धक्का देना। २. व्यग्यपूर्ण बात कहना। ताना देना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ