लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

टूँ  : स्त्री० [अनु०] पादने पर होनेवाला शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टूँक  : पुं०=टूक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टूँगना  : स० [हिं० टुनगा] १. (चौपायो का) टहनी के सिरे की कोमल पत्तियों को दाँत से काटना। कुतरना। २. थोड़ा-थोड़ा करके और धीरे-धीरे खाना (व्यंग्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टूँगा  : वि० [सं० तुंग] ऊँचा। उदाहरण–तहाँ एक परबत हा टूँगा।–जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टूँड़  : पुं० [सं० तुंड] [स्त्री० अल्पा० टूँड़ी] १. मक्खी, मच्छड़ आदि के मुँह पर रोआँ जो नली के समान लंबा होता है तथा जिसके द्वारा वे किसी चीज का रस चूसते अथवा छूकर उसका पता लगाते हैं। २. गेहूँ जौ आदि की बालों में आगे या ऊपर की ओर निकला हुआ उक्त प्रकार का पतला लंबा अंश। सींगुर। ३. कन्दों, फलों आदि का अगला नुकीला और पतला भाग। जैसे–गाजर, बैंगन या मूली की टूँड़। ४. किसी चीज की पतली, लंबी नोक ५. ढोंढ़ी। नाभि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ