लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

टुकड़ा  : पुं० [सं० द्विक+ड़ा (प्रत्य०)] [स्त्री० अल्पा० दुकड़ी] १. एक में या एक साथ लगी हुई दो चीजों का जोड़ा। युग्म। जैसे—धोतियों का दुकड़ा, मोतियों की टुकड़ी। २. एक पैसे का चौथाई भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुक  : वि० [सं० स्तोक=थोड़ा] थोड़ा। जरा-सा। क्रि० वि० जरा। तनिक। पुं० टुकड़ा उदाहरण–इक टुक कपड़े तेहि जनि अजि छुड़ाओं।–रत्नाकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुक-टुक  : अव्य=टुकुर-टुकुर। जैसे–लोग टुक-टुक देखते रहे।–राहुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुकड़  : पुं० हिं० टुकड़ा का संक्षिप्त रूप जो उसे यौगिक शब्दों के आरंभ में लगने से प्राप्त होता है। जैसे–टुकड़गदा, टुकड़तोड़ आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुकड़गदा  : पुं० [हिं० टुकड़ा+फा० गदा=भिखमंगा] १. रोटी के टुकड़े घर-घर से माँगकर निर्वाह करनेवाला भिखारी। २. वह व्यक्ति जो दूसरों के टुकड़ों पर पलता हो। वि० १. बहुत ही तुच्छ या हीन (व्यक्ति)। २. परम दरिद्र। ३. कंगाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुकड़गदाई  : स्त्री० [हिं० टुकड़ा+फा० गदई=भिखमंगापन] घर-घर से रोटी के टुकड़े भीख माँगने की क्रिया या भाव। भिखारीपन। वि० पुं०=टुकड़गदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुकड़तोड़  : पुं० [हिं० टुकड़ा+तोड़ना] वह निठल्ला व्यक्ति जो दूसरों के दिये हुए टुकड़े खाकर दिन बिताता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुकड़ा  : पुं० [सं० त्रोटक या स्तोक] [स्त्री० अल्पा० टुकड़ी] १. किसी वस्तु का वह छोटा अंश या भाग जो मूल वस्तु से कट, कट या टूटकर अलग हो गया हो। जैसे–(क) कपड़े या कागज का टुकड़ा। (ख) बादल का टुकड़ा। (ग) ईंट या पत्थर का टुकड़ा। मुहावरा–(किसी चीज के) टुकड़े उड़ाना=किसी चीज को इस प्रकार काटना, तोड़ना या फोड़ना कि उसके बहुत से छोटे-छोटे टुकड़े हो जाएँ। २. रोटी आदि में से काट या तोड़कर निकाला हुआ अंश या भाग। मुहावरा–टुकड़ा या टुकड़े माँगना=घर-घर घूमकर भिक्षा के रूप में रोटी का टुकड़ा माँगना। टुकड़ा=तोड़ या टुकड़ा सा जबाव देना-बहुत ही रूखाई से इन्कार करना या साफ जबाव देना। (किसी के) टुकड़े तोड़ना= बहुत ही दीन बनकर किसी के दिये हुए रूखे-सूखे भोजन से निर्वाह करना। दीन रूप में आश्रित बनकर दिन बिताना या रहना। (किसी के) टुकड़ों पर पडऩा या पलना=(किसी के) टुकड़े तोड़ना। ३. जमीन का वह अंश जो मूल से नदी, पहाड़, मेंड़ आदि बीच में पड़ने या बनने के कारण अलग हो गया हो। जैसे–खेत के इस टुकडे में खरबूज और उस टुकडे में तरबूज बोया गया है। ४. किसी कृति या रचना का कोई विशिष्ट अंश, खंड या भाग। जैसे–कविता गीत या शेर का टुकड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुकड़ी  : स्त्री० [हिं० टुकड़ा] १. छोटा टुकड़ा। जैसे–नमक या मिसरी की टुकड़ी। २. छोटे-छोटे खंड़ों या टुकड़ों में काटी या बनाई हुई चीज। जैसे–चार टुकड़ी मिठाई। ३. कुछ विशिष्ट प्रकार के प्राणियों अथवा कोई विशिष्ट कार्य करनेवाले लोगों का छोटा दल, वर्ग या समुदाय। जैसे–(क) कबूतरों की टुकड़ी। (ख) ठगों, डाकुओं या सैनिकों की टुकड़ी। ४. कपड़े का वह टुकड़ा जो स्त्रियाँ महीन साड़ी पहनने से पहले कमर में लपेट लेती हैं। ५. कार्तिक स्नान का मेला जिसमें लोग छोटे-छोटे दलों के रूप में जाया करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुकनी  : स्त्री=टोकनी (टोकरी)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुकरी  : स्त्री० [?] सलल्म की तरह का एक प्रकार का मोटा कपड़ा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री=टुकड़ी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुकुर-टुकुर  : अव्य० [अनु०] ललचाई हुई नजर से या विवशता की दशा में। मुहावरा–टुकुर-टुकुर देखना=ललचाई हुई नजरों से या विवशता की दशा में किसी की ओर चुपचाप टक लगाकर देखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुक्कड़(र)  : पुं० [सं० स्तोक] रोटी का टुकड़ा (पंजाब)। उदाहरण–वह पायेगी सदा दया का टुक्कड़।–कोई कवि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टुक्का  : पुं० [हिं० टूक] १. किसी चीज का बहुत छोटा अंश। मुहावरा–टुक्का सा जबाव देना=साफ इनकार करना। कोरा जबाव देना। टुक्का सा मुँह लेकर रह जाना-लज्जित होकर चुप रह जाना। २. किसी वस्तु का चौथाई अंश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ