लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

टिटिनिका  : स्त्री० [सं०] १. जल सिरिस का पेड़। दाढ़ौन। २. जोंक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टिट  : स्त्री० [हिं० टेक] जिद। हठ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टिटकारना  : स० [अनु०] [भाव० टिटकारी] टिकटिक शब्द करते हुए घोड़ों आदि का हाँकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टिटकारी  : स्त्री० [हिं० टिटकारना] १. टिक-टिक शब्द करते हुए पशुओं को हाँकने की अवस्था, क्रिया या भाव। २. मुँह से निकलनेवाला टिकटिक शब्द। क्रि० प्र०–देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टिटिबा  : पुं० [अ० ततिम्मः=परिशिष्ट] १. व्यर्थ का बखेड़ा। २. आडंबर। ढकोसला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टिटिभी  : स्त्री०=टिटिहरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टिटिह  : पुं०=टिटिहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टिटिहरी  : स्त्री० [सं० टिट्टिभ] जलाशयों के समीप रहनेवाली एक छोटी चिड़िया जिसके सिर, गले तथा सीने पर के बाल काले रंग के, पीठ तथा डैने भूरे रंग के, और निचला भाग सफेद होता है। कुररी। विशेष–यह अपना घोंसला नहीं बनाती बल्कि बालू में ही अंडे देती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टिटिहा  : पुं० [?] नर टिटिहरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टिटिहारोर  : पुं० [हिं० टिटिहा+रोर] १. टिटिहरी के बोलने का शब्द। २. टिटिहरियों की तरह की असंयत और निरर्थक चिल्लाहट, पुकार या हल्ला-गुल्ला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टिट्टिभ  : पुं० [टिट्टि√ भण् (शब्द करना)+ड] [स्त्री० टिटिट्भा, टिटिभी] १. कुररी या टिटिहरी नामक पक्षी। २. टिड्डी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ