लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

टस  : स्त्री० [अनु०] १. किसी भारी चीज के खिसकने का शब्द। २. जोर लगाये जाने पर भी भारी चीज के अपने स्थान से न हिलने की अवस्था या भाव। मुहावरा–टस से मस न होना= (क) भारी चीज का अपने स्थान से न हिलना। (ख) समझाने-बुझाने आदि पर भी अपनी अड़ या बात न छोड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टसक  : स्त्री० [हिं० टसकना] १. टकसने की अवस्था, क्रिया या भाव। २. टीस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टसकना  : अ० [सं० टस=ढकेलना+करण] १. अपने स्थान से थोड़ा खिसकना या हटना। २. निश्चिय, विचार आदि से थोड़ा इधर-उधर या विचलित होना। ३. रह-रहकर हलकी पीड़ा होना। टीस उठना। ४. फलों आदि का पककर गदराना [हिं० टसुआ=आँसू] धीरे-धीरे रोते हुए आँसू बहाना। बिसूरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टसकाना  : स० [हिं० टसकना] १. खिसकाना। हटाना। २. विचलित करना। ३. आँसू बहाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टसना  : अ० [अनु० टस] खींच पड़ने के कारण कपड़े आदि का फटना, मसकना या दरकना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टसर  : पुं० [सं० त्रसर] १. मटमैले पीले रंग का एक प्रकार का रेशम। २. उक्त रेशम का बुना हुआ कप़ड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टसरी  : वि० [हिं० टसर] टसर के रंग का। मटमैला और पीला। गरदी। पुं० उक्त प्रकार का रंग। गरदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टसुआ  : पुं० [हिं० अँसुआ (आँसू) का अनु०] अश्रु। आँसू। क्रि० प्र०–बहाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ