लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झारी  : स्त्री० [हिं० झारना] १. लंबी गरदनवाली एक प्रकार की टोंटीदार लुटिया जिससे जल बँधी हुई धार के रूप में निकलता है। २. पानी में अमचूर, जीरा, नमक आदि मिलाकर बनाया जानेवाला एक प्रकार का स्वादिष्ट पेय।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री०=झाड़ी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री० [हिं० झार] समष्टि। समूह। उदाहरण–गई जहाँ सुर नर मुनि झारी।–तुलसी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) क्रि० वि० एक दम से। एक सिरे से।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ