लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झलमल  : स्त्री० [स० ज्वल=दीप्ति] १. अँधेरे के बीच में रह-रहकर होने वाला मध्यम या हल्का प्रकाश। २. अंधकार। अँधेरा। ३. चमक-दमक। वि० १. जिसमें अंधकार के साथ-साथ कुछ-कुछ प्रकाश भी हो। २. चमकीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झलमला  : वि०=झिलमिला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झलमलाना  : अ० [हिं० झलमल] १. रह-रहकर चमकना। चमचमाना। (दीपक का) रह-रहकर कभी तीव्र और कभी मंद प्रकाश देना। स० १. रह-रहकर चमकाना। २. ऐसी क्रिया करना जिससे कभी कुछ तीव्र और कभी कुछ मंद प्रकाश निकले।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ