लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झन  : स्त्री० [अनु०] धातु के किसी पटल या पात्र पर आघात होने से उसमें से निकलनेवाला शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनक  : स्त्री० [अनु०] झन झन शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनकता  : अ० [अनु०] १. धातु के किसी पटल या पात्र पर आघात होने पर उसमें से झन झन शब्द निकलना। २. कुछ क्रुद्ध और बहुत दुःखी होकर बड़बड़ाते रहना। बकना-झकना। ३. झीखना। ४. आवेश तथा क्रोध में आकर हाथ-पाँव पटकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनक-मनक  : स्त्री० [अनु०] १. पहने हुए गहनों की एक दूसरे से टकराने पर होनेवाली झंकार। २. घुँघरुओं के बजने का शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनकवात  : स्त्री० [अनु० झनक+सं० वात] घोड़ो को होनेवाला एक वात रोग जिसमें उनकी टाँगों में एक प्रकार की कँपकपी होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनकार  : स्त्री०=झंकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनकारना  : अ० स०=झंकारना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनझन  : स्त्री० [अनु०] झनझन शब्द। झंकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनझना  : पुं० [देश०] तमाखू में लगनेवाला एक कीड़ा जो उसकी नसों में छेद कर देता है। चनचना। वि० झनझन शब्द करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनझनाना  : अ० [अनु०] १. झनझन शब्द होना। २. दे० झनझना। स० झनझन शब्द उत्पन्न करना या निकालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनझनाहट  : स्त्री० [अनु०] १. झनझन शब्द होने की अवस्था, क्रिया या भाव। झंकार। २. दे० ‘झुनझुनी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनझोरा  : पुं० [देश०] एक प्रकार का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झननन  : पुं० [अनु०] घुँघरू या पायल के बजने से होनेवाला शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झननाना  : अ० [हिं० झननन] झन झन शब्द होना। स० झन झन शब्द उत्पन्न करना या निकालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनवाँ  : पुं० [देश०] एक प्रकार का धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनस  : पुं० [?] पुरानी चाल का एक प्रकार का बाजा जिस पर चमड़ा मढ़ा हुआ होता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनाझन  : स्त्री० [अनु०] झनझन शब्द। झंकार। क्रि० वि,० झन झन शब्द करते हुए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनिया  : वि०=झीना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झन्नाना  : अ०=झनझनाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झन्नाहट  : स्त्री०=झनझनाहट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ