लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झटका  : पुं० [हिं० झटकना] १. झटकने की क्रिया या भाव। २. ऐसा आघात या हलकी ठोकर जिससे गति सहसा रुक जाय और इधर-उधर हटना या गिरना पड़े। हलका धक्का। झोंका। (जर्क) ३. आपत्ति, रोग, शोक आदि का ऐसा आघात जो बहुत कुछ निकम्मा कर दे। ४. मांस खाने के लिए पशु-पक्षी आदि काटने का वह प्रकार (जबह या हलालवाले प्रकार से भिन्न) जिसमें हथियार के एक ही आघात से गरदन काट देते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झटकारना  : स० [हिं० झटकना] जोर से झटका देना। जैसे–कपड़ा झट-कारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ