लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झक  : स्त्री० [अनु०] १. मन की वह वृत्ति जिसके फलस्वरूप मनुष्य बिना समझे-बूझे और प्रायः हठवश किसी काम में प्रवृत्त होता है। इसकी गिनती कुछ हलके पागलपन में होती है। क्रि० प्र०–चढ़ना।–लगना।–सवार होना। २. दुर्गंध या बू। जैसे–सड़ी तरकारी की झक। वि० [हिं० झकाझक] १. स्वच्छ तथा उज्जवल। २. चमकदार। चमकीला। स्त्री०=झख।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झककेतु  : पुं०=झषकेतु।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकझक  : स्त्री० [अनु०] व्यर्थ की तकरार या हुज्जत। किचकिच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकझका  : स्त्री० [हिं० झकझक] १. जो बिलकुल साफ या स्वच्छ हो। उज्जवल। जैसे–झकझका कुरता। २. जिसमें ओप या चमक हो। चमकीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकझकाहट  : स्त्री० [अनु०] ओप। चमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकझोर  : पुं० [अनु०] १. झकझोरने की क्रिया या भाव। २. हवा का झकोरा या झोंका। ३. झटका। वि० १. झकझोरा हुआ। २. जिसमें किसी तरह का झोंका या गति की तीव्रता हो। तीव्र। तेज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकझोरना  : स० [अनु०] १. किसी चीज या जीव को उठा या पकड़कर इस प्रकार झटकना या जोर-जोर से हिलाना कि वह टूट-फूट जाय या बेदम हो जाय। २. पेड़ या उसकी शाखा को इस प्रकार हिलाना कि उसके पत्ते या फल नीचे गिर पड़ें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकझोरा  : पुं० [अनु०] झटका। धक्का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकझोलना  : स०=झकझोरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकड़  : पुं०=झक्कड़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकड़ी  : स्त्री० [देश०] वह बरतन जिसमें दूध दूहा जाता है।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकना  : अ० हिं० बकना का अनु०। अ० [हिं० झख+ना (प्रत्यय)] झख मारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकर  : पुं०=झक्कड़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झका  : वि०=झक।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकाझक  : वि० [अनु०] १. स्वच्छ तथा उज्जवल। २. चमकीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकुरना  : अ० [?] उदास होना। (बुंदेल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकुराना  : अ० [हिं० झकोरा] झकोरा लेना। झूमना। स०=झकोरा देना। हिलाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकूटा  : पुं० [अनु०] छोटा पेड़। क्षुप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकोर  : स्त्री० [अनु०] झकोरने की क्रिया या भाव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री०=झकोरा (हवा का झोंका)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकोरना  : अ० [अनु०] हवा का झोंका मारना। स०=झकझोरना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकोरा  : पुं० [अनु०] हवा का झोंका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकोलना  : स० [?] १. डालना। २. मिलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकोला  : पुं०=झकोरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झकोला  : पुं० [हिं० झोंका] १. हवा का झोंका। २. तेज हवा के कारण उठनेवाली पानी की लहर। वि० जिसमें कुछ भी कसाव या तनाव न हो। ढीला-ढाला। उदाहरण–चारपाई बिलकुल झकोली थी।–वृन्दावनलाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झक्क  : वि० स्त्री०=झक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झक्कड़  : पुं० [अनु०] तेज आँधी। अंधड़। क्रि० प्र०–उठना–चलना। पुं० दे० ‘झक्की’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झक्का  : पुं० [अनु०] १. हवा का तेज झोंका। २. तेज आँधी। झक्कड़। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झक्की  : वि० [हिं० झक] जिसे किसी बात की झक या सनक हो। नासमझी से और केवल हठ-वश किसी काम में लगा रहनेवाला। सनकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झक्खड़  : पुं=झक्कड़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झक्खना  : अ०=झीखना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ