लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ज्या  : स्त्री० [सं०√ज्य़ा(जीर्ण होना)+अङ-टाप्] १. धनुष की डोरी। २. वह रेखा जो किसी चाप के एक सिरे से दूसरे सिरे तक अथवा किसी वृत्त के व्यास तक गई हो। ३. किसी वृत्त का व्यास। ४. माता। माँ। ५. पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्यादती  : स्त्री० [फा०] १. ज्यादा अर्थात् अधिक होने की अवस्था या भाव। अधिकता.२. अतिरिक्त होने की अवस्था या भाव। अतिरेक। ३. आवश्यक से अधिक अथवा अनावश्यक रूप से किया हुआ कड़ा या कठोर व्यवहार। अत्याचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्यादा  : वि० [फा० ज़ियादः] मान या मात्रा में आवश्यकता से अधिक। अतिरिक्त। अधिक। बहुत। जैसे–किसी को ज्यादा बात नहीं कहनी चाहिए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्यान  : पुं० [फा० जियान] घाटा। नुकसान। हानि। पुं०=ज्ञान।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्याना  : स० [हिं० जिलाना] १. जीवित करना। प्राण डालना। जिलाना। २. जीवित रखना। ३. (पशु-पक्षी आदि) पालना-पोसना। उदाहरण–सुक सारिका जानकी ज्याए।-तुलसी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्याफत  : स्त्री० [अ० जिफ़ायत] १. दावत। भोज। २. आतिथ्य-सत्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्या-मिति  : स्त्री० [ब० स०] गणित का वह विभाग जिसमें पिड़ों की नाप-जोख, रेखा कोण, तल आदि का विचार किया जाता है। रेखागणित। (ज्यामेट्री)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्यारना  : स०=ज्याना (जिलाना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्यारा  : वि० [हिं० ज्याना] १. जीवनदान देनेवाला। २. जिलाने अर्थात् पालने-पोसनेवाला।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्यारी  : स्त्री० [हिं० जी=जीवट] १. कड़े जी या दिलवाला। २. साहसी। हिम्मती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्यावना  : स०=जिलाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ