लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ज्ञात  : भू० कृ० [सं०√ज्ञा+क्त] जिसके विषय में सब बातें मालूम हों। विदित। जाना हुआ। पुं०=ज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्ञात-नंदन  : पुं० [सं० ज्ञात√नंद (प्रसन्न होना)+णिच्+ल्यु-अन] जैनों के तीर्थकार महावीर स्वामी का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्ञात-यौवना  : स्त्री० [ब० स०] साहित्य में वह मुग्धा नायिका जिसे अपने तारुण्य या यौवन के आगमन का स्पष्ट रूप से आभास या भान होने लगा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्ञातव्य  : वि० [सं०√ज्ञा+तव्यम्] १. जानने के योग्य। (कोई महत्त्वपूर्ण बात) २. जो जाना जा सके। बोध। गम्य। ३. जो दूसरों को जतलाया जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्ञाता(तृ)  : वि० [सं०√ज्ञा+तृच्] [स्त्री० ज्ञात्री] जिससे किसी बात, विषय आदि का पूरा ज्ञान हो। जानकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्ञाति  : पुं० [सं०√ज्ञा+क्तिच्] एक ही गोत्र या वंश में उत्पन्न मनुष्य। गोती। भाई-बंधु। बांधव। स्त्री०=जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्ञाति-पुत्र  : पुं० [ष० त०] १. गोत्रज का पुत्र। २. जैन तीर्थकार महावीर स्वामी का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्ञातृत्व  : पुं० [सं० ज्ञा+त्व] अभिज्ञाता। जानकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ