लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जोबन  : पुं० [सं०] १. युवा होने की अवस्था या भाव। यौवन। २. युवावस्था में होनेवाली तेज, लावण्य और सौन्दर्य मिश्रित शारीरिक गठन। जैसे–पेड़ या पौधे में जोबन आना। मुहावरा–जोबन पर आना=पूर्ण यौवनावस्था प्राप्त करना। ३. युवा स्त्रियों में स्पष्ट दिखाई देनेवाला आकर्षक और मोहक रूप या रौनक। सौन्दर्य। क्रि० प्र०–आना।–उतरना।–चढ़ना।–ढलना। मुहावरा–(किसी का) जोबन लूटना=किसी स्त्री के साथ भोग-विलास करना। (बाजारू)। ४. स्त्रियों के कुच। स्तन। ५. एक प्रकार का पौधा और उसका फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोबना  : स०=जोवना। पुं०=जोबन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ