लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जोगंधर  : पुं० [सं० योगधर] शत्रु के अस्त्रों से आत्म-रक्षा करने की एक प्राचीन युक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोग  : पुं० [सं० योग] १. एक प्रकार का गीत जो कन्या और वर दोनों पक्षों में विवाह से पहले गाये जाते हैं, जिनमें प्रायः वैवाहिक विधियों का वर्णन होता है। २. जादू। टोना। (पूरब)। मुहावरा–जोग करना=जादू या टोना करना। ३. दे ‘योग’। ४. दे० ‘जोड़’। वि० ‘योग्य’। अव्य० पुरानी चाल की चिट्ठी पत्रियों में, के लिए। को। जैसे–पत्री भाई किशनचन्द्र जोग लिखा काशी से।–
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगड़ा  : पुं० [हिं० जोगी+डा (प्रत्यय)] १. जोगी। (उपेक्षासूचक)। २. बना हुआ जोगी। नकली या बनावटी योगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगन  : स्त्री०=जोगिन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगनिया  : स्त्री०=जोगिनिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगनैर  : पुं० [सं० योगिनीपुर] दिल्ली। उदाहरण–जोगनैर जोतिग कहै, प्रभुस् होइ प्रथुराव।–चंद्रवरदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगमाया  : स्त्री=योगमाया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगवना  : स० [सं० योग+अवना (प्रत्यय)] १. योगियों का योगाभ्यास करना। २. उक्त के आधार पर कोई कठिन काम परिश्रम तथा यत्नपूर्वक करना। ३. यत्नपूर्वक कोई चीज सम्हाल कर रखना। ४. एकत्र या संचित करना। ५. किसी का आदर या सम्मान करने के लिए उसकी अच्छी बुरी सभी तरह की बातें मानना, सहना या सुनना। ६. पूरा करना। ७. परखना। ८. प्रतीक्षा करना। रास्ता देखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगवाट  : पुं=जोगौटा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगसाधन  : पुं० [सं० योगसाधन] १. तपस्या। २. परिश्रम पूर्वक किया जानेवाला कोई काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगा  : वि० [सं० योग्य] किसी काम के लिए उपयुक्त, योग्य या लायक। यौ० के अन्त में। (स्त्रियाँ) जैसे–मरने–जोगा। पुं० [देश०] अफीम छानने पर उसमें से निकलनेवाली मैल। खूदड़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगाड़  : पुं०=जुगाड़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगानल  : स्त्री० [सं० योगानल] वह अग्नि, जो योगबल से उत्पन्न की गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगिंद  : पुं० १.=योगीन्द्र। २. महादेव। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगि  : स्त्री०=योगिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगिणी  : स्त्री=योगिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगिन  : स्त्री० [सं० योगिनी] १. योग साधनेवाली विरक्त स्त्री। २. जोगियों या योगियों की तरह आचार-विचार गेरुए वस्त्र पहनने और नियम, व्रत आदि का पालन करते हुए संयमपूर्वक रहनेवाली स्त्री। विशेषतः किसी प्रकार के आराधन या प्रेम से युक्त उक्त प्रकार की स्त्री। ३. एक प्रकार की रण देवी। ४. पिशाचिनी। ५. एक प्रकार का झाड़ीदार पौधा जिसमें नीले रंग के फूल लगते हैं। ६. दे.योगिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगिनिया  : स्त्री० [सं० जोगिन]=जोगिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगिया  : वि० [हिं० जोगी+इया (प्रत्यय)] १. जोगी संबंधी। जोगी का। जैसे–जोगिया भेस। २. योगियों के वस्त्रों के रंग का। मटमैलापन लिए हुए। गेरुआ। गैरिक। जैसे–जोगिया कपड़ा पुं० १. गेरू के रंग की तरह का एक प्रकार का लाल रंग जो कुछ मटमैलापन लिए हुए रहता है। २. जोगीड़ा। ३. जोगी। ४. संपूर्ण जाति का एक राग जो प्रातः काल गाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगींद्र  : पुं०=योगींद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगी  : पुं० [सं० योगी] १. नाथ पंथी जंगम शैव साधु। २. इस वर्ग के कुछ गृहस्थ जो प्रायः सारंगी पर भजन गाकर भीख माँगते हैं। ३. संपूर्ण जाति का एक राग जो प्रातः काल गाया जाता है। जोगिया राग। ४. रहस्य संप्रदाय में मन। ५. दे० ‘योगी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगीड़ा  : पुं० [हिंजोगी+डा (प्रत्यय)] १. होली के दिनों में गाया जानेवाला एक प्रकार का गँवारू गाना। २. उक्त गीत गाने–बजानेवाला व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का दल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगीश्वर  : पुं०=योगेश्वर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगेश्वर  : पुं०=योगेश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगोटा  : वि०=जोगड़ा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोगौटा  : पुं० [सं० योगपट्ट] १. जोगी। २. योगियों की वह चादर जिसे वे योग साधना करते समय सिर से पैर तक ओढ़ते हैं। ३. जोगियों की झोली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोग्य  : वि० [भाव० जोग्यता] योग्य।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ