शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					जोखिम					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० जोषण] [वि० जोखिमी] १. ऐसी स्थिति जिसमें लाभ या हित की संभावना तो हो, पर साथ ही अहित, संकट या हानि की संभावना भी कम न हो। जैसे–जिस काम में जोखिम हो, उसमें बहुत सोच-सझकर हाथ डालना चाहिए। क्रि० प्र०–उठाना।–में डालना या पड़ना।–सहना। पद–जान जोखिम=ऐसी स्थिति जिसमें प्राण तक जाने की संभावना हो। जोखिम धनी–सिर=एक पद जिसका प्रयोग व्यापारिक क्षेत्रों में माल बेचने या भेजने के समय लिखा-पढ़ी में यह सूचित करने के लिए होता है कि यदि रास्ते में हानि होगी तो उसका जिम्मेदार खरीदने वाला होगा। (ओनर्स रिस्क)। २. अर्थ-शास्त्र में, ऐसा काम जिसके लिए बहुत अधिक धन-शक्ति तथा साहस की अपेक्षा हो, फिर भी जिसकी सिद्धि अनिश्चित हो। झोंकी। (देखें)। ३. कोई ऐसा बहुमूल्य पदार्थ जिसके नष्ट होने या हारे जाने की संभावना हो। जैसे–जोखिम (गहने, धन आदि) साथ में ले चलना ठीक नहीं है।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					जोखिमी					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० जोखम] जिसमें कोई जोखिम हो या हो सकती हो। जिसमें बहुत कुछ अहित, संकट या हानि की संभावना हो। जोखिम का। जैसे–जोखिमी काम, जोखिमी माल।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |