लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जोंक  : स्त्री० [सं० जलौका] १. पानी में रहनेवाला एक प्रसिद्ध कीड़ा जो अन्य जीवों के शरीर में चिपक कर उनका रक्त चूसता है। क्रि० प्र०–लगवाना।–लगना। ऐसा व्यक्ति जो अपना काम निकालने के लिए बुरी तरह से पीछे पड़ता हो। ३. सेवार की बनी हुई चीनी साफ करने की एक प्रकार की चलनी या छाननी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोंकी  : स्त्री० [हिं० जोंक] १. जोंक नामका कीड़ा। २. वह जलन जो पशुओं के पेट में पानी के साथ उतर जाने के कारण होती है। ३. पानी में रहनेवाला एक प्रकार का लाल कीड़ा। ४. लोहे का एक प्रकार का काँटा जो तख्तों या पत्थरों को मजबूती के साथ जोड़ने के काम में आता है ५. चित्र कला में ऐसी फंदेदार या लहरिएदार बेल जो देखने में जोंक की तरह जान पड़ती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ