शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					जेठा					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ज्येष्ठ] [स्त्री० जेठी] [भाव० जेठाई] १. अवस्था या वय में औरों से बड़ा। जैसे–जेठा लड़का। २. अपेक्षया अच्छा या बढिया। ३. सब के अन्त में और सब से बढ़कर आने या होनेवाला। जैसे–कपड़े की रँगाई में जेठा रंग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जेठाई					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० जेठा] १. जेठ होने की अवस्था या भाव। जेठापन। २. बड़प्पन महत्व।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जेठानी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० जेठ] विवाहिता स्त्री की दृष्टि से, उसके पति के बड़े भाई की स्त्री।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |