लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जुत  : वि०=युक्त।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुतना  : अ [सं० युक्त, प्रा० जुत्त] १. घोड़े बैल आदि का गाड़ी में जोता जाना। २. खेत आदि का जोता जाना। ३. जी लगाकर किसी ऐसे काम में सम्मिलित होना जिसमें बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ता हो। जैसे–वह दिन भर काम में जुता रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुतवाना  : स० [हिं० जोतना का प्रे०] १. जोतने का काम किसी दूसरे से कराना। २. ऐसा काम करना जिससे कुछ (जैसे–खेत) या कोई (जैसे–घोड़ा या बैल) जोता जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुताई  : स्त्री० [हिं० जोतना] जुतने या जोते जाने की क्रिया, भाव या मजदूरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुताना  : स०=जुतवाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) अ०=जुतना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुतिऔवल  : स्त्री० [हिं० जूता] ऐसी लड़ाई जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर जूतों से प्रहार करते हों। जूतों से होनेवाली लड़ाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुतियाना  : स० [हिं० जूता+इयाना (प्रत्यय)] १. जूतों से किसी पर प्रहार करना। २. किसी को बहुत अधिक खरी खोटी सुनाकर अपमानित तथा लज्जित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुत्थ  : पुं०=यूथ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ