लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जुज  : पुं० [फा० मि० सं० युज] १. अंश। भाग। २. छपे हुए कागज के जुड़े हुए ८ या १६ पृष्ठों का समूह। एक फारम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुजबन्दी  : स्त्री० [फा०] पुस्तकों की सिलाई का वह प्रकार जिसमें प्रत्येक फरमा एक ओर तो अलग-अलग और दूसरी ओर बाकी सब फरमों के साथ मिलाकर भी सीया जाता है। (दफ्तरी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुजवी  : वि० [फा०] १. जो जुज या बहुत छोटे अंश के रूप में अथवा बहुत थोड़ी मात्रा में किसी किसी के अंतर्गत हो। २. बहुत कम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुजीठल  : पुं०=युधिष्ठिर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुज्झ  : स्त्री० [?] १. जूझने की क्रिया या भाव। जूझ। २. युद्ध। लड़ाई।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ