लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जिह्म  : वि० [सं०√हा (त्याग)+मन् सन्वद्भाव द्वित्वादि] १. टेढ़ा। वक्र। २. क्रूर। निर्दय। ३. कपटी। छली। ४. दुष्ट। पाजी। ५. खिन्न। दुःखी। ६. धीमा। मंद। पुं० १. अधर्म। २. तगर का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिह्मग  : वि० [सं० जिह्म√ गम् (जाना)+ड] १. टेढ़ी-तिरछी चाल चलनेवाला। २. धीमी चाल से चलनेवाला। ३. चालबाज। धूर्त्त। पुं० सर्प। सांप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिह्म-गति  : वि० [ब० स०] जिसकी गति या चाल टेढ़ी हो। टेढा चलनेवाला। पुं० साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिह्मगामी(मिन्)  : वि० [सं० जिह्म√ गम्+णिनि] [स्त्री० जिह्मगामिनी]=जिह्माग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिह्मता  : स्त्री० [सं० जिह्म+तल्-टाप्] १. टेढ़ापन। वक्रता। २. धीमापन। मंदता। ३. कुटिलता ४. दुष्टता। ५. धूर्तता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिह्मक्ष  : वि० [जिह्म-अक्षि] टेढ़ी या तिरछी आँखवाला। ऐंचा या भेंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिह्मित  : वि० [सं० जिह्म+इतच्] १. टेढ़ा। २. घूमा हुआ। ३. चकित। विस्मित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिह्मीकृत  : वि० [सं० जिह्य+च्वि√कृ (करना)+क्त, दीर्घ] झुकावा या टेढ़ा किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ