लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जामा  : पुं० [फा० जामः] १. पहनने का वह सिला हुआ कपड़ा जिससे गला, छाती, पीठ तथा पेट ढका रहे। मुहावरा–जामे से बाहर होना=इतना अधिक क्रुद्ध होना कि अपनी मर्यादा का ध्यान न रह जाय। २. घुटने तक लम्बा एक विशेष प्रकार का पहनावा जिसमें कमर के नीचे का भाग घेरदार होता है और जो प्रायः विवाह के समय वर को पहनाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जामात  : पुं=जमायत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जामाता(तृ)  : पुं० [सं० जाया√मा(मान करना)+तृच्] १. संबंध में वह व्यक्ति जिसके साथ किसी ने अपनी कन्या का विवाह किया हो। दामाद। २. हुलहुल का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जामातु  : पुं०=जामाता।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जामा-मसजिद  : स्त्री० [अ०] नगर की सब से बड़ी और मुख्य मसजिद जिसमें सब मुसलमान पहुँचकर नमाज पढ़ते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ