लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जाप  : पुं० [सं०√जप् (जप करना)+घञ्] इष्ट देवता के नाम, मंत्र आदि का बार-बार उच्चारण। जप। (दे०)। स्त्री=जप माला। (क्व०)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री० [सं० जप] नाम, मंत्र आदि जपने की माला। जप-माला। उदाहरण–बिरह भभूत जटा बैरागी। छाला काँध जाप कँठ लागी।-जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जापक  : वि० [सं०√जप्+ण्वुल्-अक] जाप करने या जपनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जापन  : पुं० [सं०√जप्+णिच्-ल्युट-अन] १. जपने की क्रिया या भाव। २. जप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जापना  : अ० [सं, ज्ञपन] जान पड़ना। मालूम होना। उदाहरण–अनमिल आखर अरथ न जापू।–तुलसी। स०=जपना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जापा  : पुं० [सं० जनन] १. स्त्री का संतान उत्पन्न करना। प्रसव। २. प्रसूतिका-गृह। सौरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जापान  : पुं० [हिं०] १. एशिया के पूर्वी समुद्र-तट पर के कई द्वीपों की सामूहिक संज्ञा। २. उक्त द्वीपों का राष्ट्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जापानी  : वि० [हिं० जापान (देश)] १. जापान देश का। जापान संबंधी। २. जापान में बनने या होनेवाला। पुं० जापान देश का निवासी। स्त्री० जापान देश की भाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जापी(पिन्)  : वि० [सं०√जप्+णिनि] जाप या जप करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाप्य  : वि० [सं०√जप्+ण्यत्] १. जप करने या जपने योग्य। २. जो जपा जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ