लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जादू  : पुं० [फा०] १. वह क्रिया या विद्या जिसकी सहायता से किसी दैवी शक्ति (जैसे–आत्मा, देवता भूत-प्रेत आदि) का आराधना किया जाता है और उसी के द्वारा कोई अभिप्रेत कार्य-संपन्न कराया जाता है। जैसे–लड़की पर किसी ने जादू कर दिया है। पद–जादू टोना-तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेतों आदि के द्वारा कोई काम कराने की क्रिया या भाव। २. बुद्धि के कौशल और हाथ की सफाई से दिखाया जानेवाला कोई ऐसा खेल जिसका रहस्य न समझने के कारण लोग उसे अलौकिक कृत्य समझें। ३. किसी वस्तु में वह गुण या शक्ति जिसके कारण उस वस्तु की ओर लोग बरबस आकृष्ट हो जाते हों। जैसे–इनकी आँखों में भी जादू है। ४. उक्त गुण या शक्ति का किसी पर पड़नेवाला प्रभाव। क्रि० प्र–डालना। मुहावरा–जादू जगाना=ऐसा कार्य या प्रयोग करना कि लोगों को जादू का सा प्रभाव दिखाई दे। जादू जमाना=किसी पर प्रभाव डालकर उसे पूरी तरह अपने वश में करना। पुं०=यदु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जादूगर  : पुं० [फा०] [स्त्री० जादूगरनी] १. जादू के खेल दिखानेवाले व्यक्ति। २. लाक्षणिक अर्थ में, कोई ऐसा व्यक्ति जो आश्चर्यजनक रीति से कोई कठिन या विलक्षण कार्य कर दिखलाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जादूनजर  : वि० [फा०] (व्यक्ति) जिसकी आँखों में जादू हो। बहुत ही सुन्दर तथा लुभावनी आँखोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ