लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जाट  : पुं० [?] भारत की एक प्रसिद्ध जाति जो समस्त पंजाब, सिंध, राजपूताना और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में रहती और मुख्यतः खेती-बारी करती है। २. खेती-बारी करनेवाला व्यक्ति। कृषक। ३. एक प्रकार का चलता गाना। वि० उजड्ड। गँवार। उदाहरण–ऐसे कुमति जाट सूरज कौं प्रभु बिनु कोउ न धात्र।–सूर। पुं०=जाठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाटालि  : स्त्री० [सं०] पलाश की जाति का मोरवा नामक पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाटालिका  : स्त्री० [सं०] कार्तिकेय की एक मातृका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाटिकायन  : पुं० [सं०] अथर्ववेद के एक ऋषि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाटू  : स्त्री० [हिं० जाट] करनाल, रोहतक, हिसार, आदि के जाटों की बोली। बाँगडू। हरियानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ