लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जांगल  : पुं० [सं० जंगल+अण्] १. ऐसा ऊसर तथा निर्जन प्रदेश जिसमें वर्षा कम होने तथा गरमी अधिक पड़ने के कारण वनस्पतियाँ वृक्ष आदि बहुत थोड़े हों। २. उक्त प्रदेश में रहने तथा होनेवाला जीव या वस्तु। जैसे–जल, लकड़ी, हिरन आदि। ३. हिरन आदि पशुओं का मांस। ४. तीतर। वि० १. जंगल संबंधी। २. जंगली या वन्य अर्थात् जो पालतू न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांगलि  : पुं० [सं० जंगल+इञ्] जांगलिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांगलिक  : वि० [सं० जंगल+ठक्-इक] १. जंगल संबंधी। २. जंगली। पुं० [जंगली+ठन्-इक] १. साँप पकड़ने वाला व्यक्ति। २. साँप के काट खाने पर चढ़नेवाले विष उतारने या दूर करनेवाला। गारुड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांगली  : स्त्री० [सं० जांगल+ङीष्] केवाँच। कौंछ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँगलू  : स्त्री० [सं० जांगल] १. जंगल संबंधी। २. जंगली। ३. अशिष्ट और असभ्य। उजडु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ