लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जाँब  : पुं० [सं० जाँबब] जामुन का वृक्ष और उसका फल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँबव  : पुं० [सं० जंबू+अण] १. जामुन का वृक्ष और उसका फल। वि० १. जामुन संबंधी। २. जामुन के रस से बना हुआ। जैसे–शराब, सिरका आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँबवंत  : पुं०=जाँबवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँबवक  : पुं० [जंबू+वुञ्-अक] =जांबव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांबवती  : स्त्री० [सं० जांबवत्+अण्-ङीप्] १. द्वापर युग के जांबवान की वह कन्या जिसके साथ श्रीकृष्ण ने विवाह किया था। २. नागदौनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँबवान्(वत्)  : पुं० [सं०] राम की सेना का एक रीछ जो राजा सुग्रीव का मंत्री था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँबवि  : पुं० [सं० जंबू+इञ्] वज्र। स्त्री० जांबवती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांबवौष्ठ  : पुं० [सं० जाबंव-ओष्ठ, ब० स०] दे० जांबोष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांबीर  : पुं० [सं० जंबीर+अण्] जंबीरी नीबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांबील  : पुं० [सं०] घुटने पर की गोल हड्डी। चक्की।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँबु  : पुं०=जामुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांबूमाली(लिन्)  : पुं० [सं०] एक राक्षस जिसका वध हनुमान जी ने अशोक वाटिका में किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांबुवत्  : पुं०=जांबवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांबुवान  : पुं०=जांबवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांबू  : पुं०=जंबू (द्वीप)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांबूनद  : पुं० [सं० जंबू-नदी+अण्] १. धतूरा। २. सोना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांबोष्ठ  : पुं० [सं० जांबवौष्ठ] एक प्रकार का प्राचीन अस्त्र जिसकी सहायता से फोड़ों आदि को जलाया या दागा जाता था। (शल्य चिकित्सा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ