लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जलद  : वि० [जल√दा (देना)+क] जल देनेवाला। पुं० १. बादल। २. वंशज, जो पितरों को जल देते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जलद-काल  : पुं० [ष० त०] वर्षाऋतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जलद-क्षय  : पुं० [ब० स०] शरद ऋतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जलदर्दुर  : पुं० [उपमि० स०] एक प्रकार का पुराना बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जलदागम  : पुं० [सं० जलद-आगम, ब० स०] वर्षाकाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जलदाभ  : पुं० [सं० जलद–आभा, ब० स०] वह जिसकी आभा बादल के रंग जैसी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जलदोदो  : पुं० [?] जलाशयों में होनेवाला एक प्रकार का पौधा जिसके शरीर से स्पर्श होने से खुजली उत्पन्न होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ