लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जरम  : पुं०=जन्म। उदाहरण–कहुँ सुख राखै की दुख दहुँ कर जरा निबाहु।–जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जरमन  : पुं० [अं०] यूरोप के जर्मनी नामक देश का नागरिक या निवासी। स्त्री० उक्त देश की भाषा। वि० १. जरमनी देश में होने या रहनेवाला। २. जरमन देश संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जरमनसिलवर  : पुं० [अं०] एक चमकीली मिश्र धातु जो जस्ते, ताँबे, निकल आदि के योग से बनाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जरमनी  : पुं० [अं०] यूरोप का एक प्रसिद्ध राज्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जरमुआ  : वि० [हिं० जरना+मुअना=मरना] [स्त्री० जरमुई] ईर्ष्या द्वेष आदि के कारण जलनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ