लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जन्मांतर  : पुं० [जन्म-अंतर, मयू० स०] एक बार मरने के बाद होनेवाला दूसरा जन्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मांध  : वि.[जन्म-अंध, तृ० त०] जो जन्म से ही अंधा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मा  : पुं० [सं० जन्मन्] समस्तपदों के अंत में, वह जिसका जन्म हुआ हो। जैसे–अग्र जन्मा, नेत्र जन्मा आदि। वि० जन्मा हुआ। जो पैदा हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्माधिप  : पुं० [जन्म-अधिप, ष० त०] १. शिव का एक नाम। २. जन्म राशि का स्वामी। ३. जन्म लग्न का स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्माना  : स० [हिं० जन्मना] जन्म देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्माष्टमी  : स्त्री० [जन्म-अष्टमी, ष० त०] भाद्रपद की कृष्णाष्टमी। विशेष–भगवान कृष्ण का जन्म इसी अष्टमी की रात्रि में हुआ था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मास्पद  : पुं० [जन्म-आस्पद, ष० त०] जन्मभूमि। जन्मस्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ