लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जनाना  : स० [सं० ज्ञापय, जानाय, प्रा० जाणवेइ] किसी घटना, चीज या बात की जानकारी किसी को कराना। अवगत कराना। स० [सं० जनन, हिं० जनना] प्रसवकाल में गर्भिणी की सहायता करना। प्रसव कराना। वि० [फा० जनानः] [स्त्री० जनानी, भाव० जनानापन] १. स्त्रियों का सा आचरण अथवा उन जैसे हाव-भाव दिखलानेवाला (व्यक्ति)। २. स्त्रियों का सा। ३. केवल स्त्रियों में चलने या होनेवाला। जैसे–जनानी धोती। पुं० १. हीजड़ा। नपुंसक। २. अंतःपुर। स्त्री० पत्नी। जोरू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनानापन  : पुं० [फा० जनानः+हिं० पन (प्रत्य०)] स्त्री होने की अवस्था, गुण या भाव। स्त्रीत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ