लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जनंगम  : पुं० [सं० जन्√गम् (जाना)+खच्, मुम्, आगम] चांडाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन  : पुं० [सं०√जन् (उत्पन्न होना)+अच्] १. लोक। लोग। २. प्रजा। ३. सेवक। जन। ४. अनुयायी। अनुचर। ५. समुदाय। समूह। ६. सात लोको में से पाँचवा लोक। अव्य=जनि (नहीं)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-आंदोलन  : पुं० [ष० त०] वह आंदोलन जिसमें जनता अथवा बहुत से लोग भाग लें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनक  : वि० [√जन्+णिच्+ण्वुल्–अक] जननेवाला। जन्म देनेवाला। पुं० १. पिता। २. मिथिला के एक राजवंश की उपाधि। ३. मिथिला के राजा जिनकी सीता कन्या थी। ४. शंबरासुर का चौथा पुत्र। ५. एक वृक्ष का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनक-तनया  : स्त्री० [ष० त०] सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनकता  : स्त्री० [सं० जनक+तल्-टाप्] जनक होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनक-नंदिनी  : स्त्री० [ष० त०] सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनक-पुर  : पुं० [ष० त०] मिथिला की राजधानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनक-सुता  : स्त्री० [ष० त०] सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनकात्मजा  : स्त्री० [जनक-आत्मजा, ष० त०] सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-कारी(रिन्)  : पुं० [जन्√कृ (बिखेरना)+णिनि, उप० स०] अलक्तक। अलक्तका। अलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनकौर  : पुं० [हिं० जनक+औरा (प्रत्यय)] १. जनकपुर। २. राजा जनक के वंशज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनखा  : पुं० [फा० ज़न्खः] १. वह व्यक्ति जिसके कार्य व्यापार या हाव-भाव औरतों जैसे हों। २. वह व्यक्ति जिसमें किसी प्रकार के शारीरिक विकार के कारण बच्चे उत्पन्न करने की शक्ति न हो। नपुंसक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-गणना  : स्त्री० [ष० त०] किसी देश या राज्य के समस्त जनों अर्थात् निवासियों की गणना। वह कार्य जिसके द्वारा यह जाना जाता है कि इस देश में कुल कितने व्यक्ति हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनगी  : स्त्री० [देश०] मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनघर  : पुं० [सं० जन-गृह] मंडप। (डिं०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-चक्षु(स्)  : पुं० [ष० त०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-चर्चा  : स्त्री० [स० त०] वह बात जिसकी चर्चा सब लोग करते या कर रहे हों। सर्वसाधारण में फैली हुई बात। जनश्रुति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-जागरण  : पुं० [ष० त०] जनता के जागरूक होने की स्थिति या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-जाति  : स्त्री० [ष० त०] जंगलों, पहाड़ों आदि पर रहनेवाली ऐसी असभ्य जाति या लोगों का वर्ग जो साधारणतः एक ही पूर्वज के वंशज होते है और जिनका प्रायः एक ही पेशा, एक जैसे विचार और एक जैसी रहन-सहन होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनड़ी  : स्त्री० [सं० जनती] माँ। माता। (स्त्रियाँ)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-तंत्र  : पुं० [ष० त०] वह शासन प्रणाली जिसमें देश या राज्य का शासन जनता द्वारा स्वयं अथवा जनता के प्रतिनिधियों द्वारा होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनता  : स्त्री० [सं० जन+तल्-टाप्] १. जन का भाव। २. किसी देश या राज्य में रहनेवाले कुल व्यक्तियों की संज्ञा। प्रजा। जन-साधारण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-त्रा  : स्त्री० [जन√त्रै (रक्षा करना)+क] छाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनथोरी  : स्त्री० [देश०] कुकड़बेल। बंदाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-देव  : पुं० [ष० त०] १. राजा। २. महाभारत में वर्णित मिथिला का एक राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-धन  : पुं० [द्व० स०] मनुष्य और उसकी संपत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनधा  : पुं० [सं० जन√धा (रखना)+क्विप्] अग्नि। आग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनन  : पुं० [सं०√जन् (उत्पत्ति)+ल्युट-अन] १. जनने अर्थात् संतान को जन्म देने की क्रिया या भाव। २. उत्पत्ति। ३. आविर्भाव। ४. [√जन्+णिच्+ल्यु-अन] पिता। ५. कुल। वंश। ६. ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनन-गति  : स्त्री० [ष० त०] किसी एक वर्ष में किसी एक स्थान पर बसे हुए एक हजार व्यक्तियों के पीछे जन्मे हुए बच्चों की संख्या। (बर्थरेट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनना  : स० [सं० जनन] जन्म देकर बच्चों को अस्तित्व में लाना। जन्म देना। प्रसव करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जननाशौच  : पुं० [सं० जनन-अशौच, तृ० त०] वह अशौच जो घर में बच्चे के जन्म लेने पर लगता है। वृद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जननि  : स्त्री=जननी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जननिर्देश  : पुं० [सं०] आधुनिक राजनीति में, जनता के प्रतिनिधियों विधान सभाओं आदि के निश्चयों या प्रस्तावित कार्यों आदि के संबंध में की जानेवाली वह व्यवस्था जिसके अनुसार यह जाना जाता है कि मत-दाता वर्ग उस बात के पक्ष में है या नहीं। (रेफरेण्डम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जननी  : स्त्री० [सं०√जन्+अनि-ङीष्] जन्म देने वाली स्त्री। माँ। माता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जननेंद्रिय  : स्त्री० [सं० जन-इंद्रिय, ष० त०] वह इंद्रिय जो जनने (जैसे–योनि) या जनाने (जैसे–लिंग) का काम करती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-पद  : पुं० [ब० स०] [वि० जान-पद, जानपदिक, जनपदीय] १. मनुष्यों से बसा हुआ स्थान। बस्ती। २. किसी राज्य की वह समस्त भूमि जिसमें केवल राजधानी का क्षेत्र सम्मिलित न हो। राजधानी के अतिरिक्त बाकी सारा राज्य। ३. किसी देश का वह अंश या भाग जिसमें एक ही तरह की बोली बोलने वाले लोग बसते हों। सूबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनपद–कल्याणी  : स्त्री० [ष० त०] वेश्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनपदी(दिन्)  : पुं० [सं० जनपद+इनि] जन-पद का शासक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनपदीय  : वि० [सं० जनपद+छ-ईय] जनपद संबधी। जनपद का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-पाल  : पुं० [जन्√पल् (पालन करना)+णिच्+अण्, उप० स०] १. मनुष्यों का पालन करनेवाला व्यक्ति। २. राजा। ३. सेवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-प्रवाद  : पुं० [स० त०] जनता में फैली हुई कोई बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-प्रिय  : वि० [ष० त०] [भाव० जनप्रियता] १. (व्यक्ति) जो जनता को प्रिय हो। जैसे–जनप्रिय नेता। २. (बात आदि) जिसे जन-साधारण उचित या वांछनीय समझते हों। जैसे–जनप्रिय विचार या सिद्धांत। ३. धनिया। ४. सहिंजन का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-प्रिया  : स्त्री० [ष० त०] हुलहुल का साग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनबगुल  : पुं० [सं० जन+हिं० बगुला] बगुलों की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनम  : पुं० [सं० जन्म] १. जन्म। २. जीवन-काल। आयु। जिंदगी। मुहावरा–जनम गँवाना या घालना=व्यर्थ जीवन नष्ट करना। उदाहरण–देखत जनम आपनौ घालै।–कबीर। जनम हारना=(क) व्यर्थ सारा जीवन बिताना। (ख) जन्म भर किसी का दास होकर रहने की प्रतिज्ञा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनमघूँटी  : स्त्री० [हिं० जनम+घूँटी] वह घूँटी जो बच्चों को जन्म लेने के बाद कुछ दिनों तक दी जाती है। मुहावरा–(किसी बात का) जन्म-घूँटी में पड़ना=जन्म से ही (किसी बात का) अभ्यास या चसका होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनम-जला  : वि० [हिं० जनम+जलना] [स्त्री० जनमवाली] अभागा। भाग्यहीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-मत  : पुं० [ष० त०] १. आधुनिक राजनीति में किसी विशिष्ट प्रदेश या स्थान के वयस्क निवासियों का वह मत जो किसी प्रकार की संधि या सार्वराष्ट्रीय संस्था के निर्णय के अनुसार यह जानने के लिए दिया जाता है कि वे लोग किस अथवा किस के राज्य० या शासन में रहना चाहते हैं। (प्लेबिसाइट) २. दे० लोकमत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनमधरती  : स्त्री=जन्मभूमि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनमना  : अ० [सं० जन्म] १. जन्म लेकर अस्तित्त्व में आना। २. खेल में मरे हुए व्यक्ति का या मरी हुई गोटी का फिर से खेल में सम्मलित होने के योग्य होना। स० संतान को जन्म देना प्रसव करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनमपत्री  : स्त्री०=जन्मपत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-मरक  : पुं० [ष० त०] वह बीमारी या रोग जिससे बहुत से लोग मरते हों। महामारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-मर्यादा  : स्त्री० [ष० त०] लौकिक आचार या रीति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनमसँधाती  : वि० [हिं० जनम+संघाती] १. जिसका साथ जन्म से ही रहा हो। २. जो जन्म भर साथ रहे। पुं० मित्र। घनिष्ठ मित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनमाना  : स० [हिं० जनम] १. प्रसूता को प्रसव कार्य में सहायता देना। २.=जनमना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनमारो  : पुं०=जन्म।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-मुरीद  : वि० [फा० जन-मुरीद] (व्यक्ति) जो अपनी पत्नी का अंधभक्त हो। पत्नी का गुलाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनमेजय  : पुं० [सं० जन√एज् (कँपाना)+णिच्+खश्, मुम्]=जन्मेजय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-यात्रा  : स्त्री० [सं० ष० त०] बहुत से लोगों का मिल-जुलकर प्रदर्शन आदि के लिए शहर के प्रमुख कूचों, बाजारों आदि में से होकर जाना। जलूस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनयिता(तृ)  : पुं० [सं०√जन् (उत्पत्ति)+णिच्+तृच्] [स्त्री० जनयित्री] पिता। बाप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-रंजन  : वि० [ष० त०] जनता का रंजन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनरल  : पुं० [अं०] सेना का एक बहुत बड़ा अधिकारी। सेनानायक। सेना-पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-रव  : पुं० [ष० त०] १. लोगों का कोलाहल। शोर। २. [स० त०] अफवाह। जनश्रुति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनवरी  : स्त्री० [अं० जनअरी] ईसवीं सन् का पहला महीना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-वल्लभ  : पुं० [ष० त०] श्वेत रोहित का पेड़ा। सफेद रोहिड़ा। वि० जनता का प्यारा। जन-प्रिय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनवाई  : स्त्री० [हिं० जनवाना] १. जनवाने अर्थात् प्रसव में सहायक होने की क्रिया, भाव या पारिश्रमिक। २. दे० ‘जनाई’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-वाद  : पुं० जनरव। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनवाना  : स० [हिं० जनना का प्रे० रूप] [भाव० जनवाई] जनने अर्थात् प्रसव करने में सहायक होना। स० [हिं० जानना का प्रे० रूप] जानने या ज्ञान-प्राप्त करने में सहायक होना। ज्ञात या विदित कराना। जनाना। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-वास  : पुं० [ष० त०] १. मनुष्यों के बसने या रहने का स्थान। २=जनवासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनवासा  : पुं० [सं० जनवास] वह स्थान जहाँ पर बराती ठहरते या ठहराये जाते हैं। बरातियों के ठहरने की जगह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-शून्य  : वि० [तृ० त०] सुनसान। निर्जन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-श्रुत  : वि० [स० त०] १. जिसके संबंध में लोगों ने सुना हो। २. प्रसिद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-श्रुति  : स्त्री० [ष० त०] १. वह बात जिसे लोग परंपरा से सुनते चले आये हों। २. अफवाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-संख्या  : स्त्री० [ष० त०] १. किसी प्रदेश, राज्य या स्थान पर बसे हुए कुल लोग। २. उक्त बसे हुए लोगों की संख्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-साधारण  : पुं० [कर्म० स०] १. जनता। २. समाज का कोई एक व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-सेवक  : पुं० [ष० त० ] १. वह जो जन-साधारण या जनता की सेवा के काम करता हो। २. दे० ‘लोक-सेवक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-सेवा  : स्त्री० [ष० त०] ऐसे काम जो जन-साधारण या जनता के उपकार या हित के लिए हो। (पब्लिक सर्विस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-स्थान  : पुं० [ष० त०] दंडकारण्य। दंडकवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-हरण  : पुं० [ष० त०] एक दंडक वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में तीस लघु और एक गुरु होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-हित  : पुं० [ष० त०] १. जनता या जन-साधारण का हित। २. जनता के हित का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन-हीन  : वि० [तृ० त०] निर्जन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनांत  : पुं० [जन-अंत] १. वह स्थान जहाँ मनुष्य न रहते हों। २. वह प्रदेश जिसकी सीमा निश्चित हो। ३. यम। वि० मनुष्यों का अंत या नाश करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनांतिक  : पु० [जन-अंतिक, ष० त०] नाटक में ऐसी सांकेतिक बात-चीत जिसका आशय औरों की समझ में न आता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जना  : स्त्री० [सं०√जन्+णिच्+अ-टाप्] १. उत्पत्ति। पैदाइश। २. माहिष्मती के राजा नीलध्वज की स्त्री। पुं०=जन (आदमी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाई  : स्त्री० [हिं० जनना] १. जनाने अर्थात् प्रसव कराने की क्रिया, भाव या मजदूरी। २. प्रसव में सहायक होनेवाली दाई। स्त्री० [हिं० जनाना-जतलाना] किसी बात का परिचय या परिज्ञान कराने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाउ  : पुं०=जनाव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाकीर्ण  : वि० [जन-आकीर्ण, तृ० त० ] १. (प्रदेश) जिसमें बहुत अधिक व्यक्ति बसे हुए हों। घनी बस्तीवाला। २. (स्थान) जो मनुष्यों से भरा हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाचार  : पुं० [जन-आचार, ष० त०] लोकाचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाजा  : पुं० [अ.जनाजः] १. शव। २. अरथी या वह संदूक जिसमें मुसलमान लोग शव रखकर कब्रिस्तान ले जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाती  : पुं० [हिं० बराती का अनु०?] विवाह के अवसर पर कन्या-पक्ष के लोग। घराती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाधिनाथ  : पुं० [जन-अधिनाथ, ष० त०] जनाधिप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाधिप  : पुं० [जन-अधिप,ष० त०] १. राजा। २. विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनानखाना  : पुं० [फा० जनान खानः] घर या महल का वह भीतरी भाग जिसमें औरतें या रानियाँ रहती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाना  : स० [सं० ज्ञापय, जानाय, प्रा० जाणवेइ] किसी घटना, चीज या बात की जानकारी किसी को कराना। अवगत कराना। स० [सं० जनन, हिं० जनना] प्रसवकाल में गर्भिणी की सहायता करना। प्रसव कराना। वि० [फा० जनानः] [स्त्री० जनानी, भाव० जनानापन] १. स्त्रियों का सा आचरण अथवा उन जैसे हाव-भाव दिखलानेवाला (व्यक्ति)। २. स्त्रियों का सा। ३. केवल स्त्रियों में चलने या होनेवाला। जैसे–जनानी धोती। पुं० १. हीजड़ा। नपुंसक। २. अंतःपुर। स्त्री० पत्नी। जोरू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनानापन  : पुं० [फा० जनानः+हिं० पन (प्रत्य०)] स्त्री होने की अवस्था, गुण या भाव। स्त्रीत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनानी  : स्त्री० [हिं० जनाना] १. स्त्री। २. पत्नी। जोरू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाब  : पुं० [अ०] महाशय। महोदय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाब-आली  : पुं० [अ०] मान्य महोदय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाबा  : स्त्री० [अ०] श्रीमती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनारदन  : पुं० [सं० जनार्दन] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनार्दन  : पुं० [सं० जन√अर्द् (पीड़ित करना)+णिच्+ल्यु–अन] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाव  : पुं० [हिं० जनाना=जतलाना] जनाने अर्थात् जानकारी कराने की क्रिया या भाव। पुं० [हिं० जनाना=प्रसव कराना] प्रसव करने या कराने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनावर  : पुं०=जानवर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाशन  : वि० [सं० जन√अश् (खाना)+ल्यु–अन] मनुष्यों को भक्षण करनेवाला। पुं० भेड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाश्रम  : पुं० [जन-आश्रम, ष० त०] वह आश्रय या स्थान जिसमें मनुष्य जाकर कुछ समय के लिए रहते हों। जैसे–धर्मशाला, सराय आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनाश्रय  : पुं० [जन-आश्रय, ष० त०] १. घर। मकान। २. धर्मशाला। ३. सराय। ४. किसी विशेष कार्य के लिए बनाया हुआ मंडप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनि  : स्त्री० [सं० जन+इन्] १. उत्पत्ति। जन्म। पैदाइश। २. नारी। स्त्री। ३. पत्नी। ४. माता। अव्य० मत। नहीं। उदाहरण–तहँ तहँ जनि छिन छोह न छाँडियै।–तुलसी। स्त्री० =जनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनिक  : वि० [सं० जनक] १. जन्म देनेवाला। २. उत्पादक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनिका  : स्त्री० [हिं० जनाना] पहेली। बुझौवल। स्त्री० [सं० जनि+कन्-टाप्]=जनि।(दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनित  : वि० [सं०√जन्+णिच्+क्त] १. जन्मा या उपजा हुआ। २. जना हुआ। ३. किसी के कारण या फल-स्वरूप उत्पन्न होनेवाला। जैसे–रोगनजित दुर्बलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनिता(तृ)  : पुं० [सं०√जन्+णिच्+तृच्, णिलोपनि०] वह जो किसी को जनाये अर्थात् जन्म दे। जनक। पिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनित्र  : पुं० [सं० जनि+त्रल्] जन्म-स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनित्री  : स्त्री० [सं० जनितृ+ङीप्] वह जो किसी को जन्म दे। माँ। माता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनित्व  : पुं० [सं०√जन्+णिच्+इत्वन्] [स्त्री० जनित्वा=माता] पिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनियाँ  : स्त्री=जानी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनी  : स्त्री० [सं० जनि+ङीष्] १. प्रकृति, जो सब को उत्पन्न करने वाली मानी गई है। २. माता। ३. स्त्री। ४. बेटी। ५. दासी। वि० स्त्री० जिसे जना गया हो। पैदा की हुई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनु  : स्त्री० [सं०√जन्+उ] जन्म। उत्पत्ति। अव्य० [हिं० जनाना] मानों।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनुक  : अव्य० [हिं० जनु] जैसे। कि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनू  : स्त्री० [सं० जनु+ऊङ] जन्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनून  : पुं० [अ० जुनून] पागलपन। उन्माद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनूनी  : वि० [अ०] पागल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनूब  : पुं० [अ०] दक्षिण (दिशा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनूबी  : वि० [अ० जनूब] दक्षिण दिशा का। दक्षिणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनेंद्र  : पुं० [सं० जन-इंद्र, ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनेऊ  : पुं० [सं० यज्ञोपवीत] १. हिन्दुओं में बालकों का यज्ञोपवीत नामक संस्कार। २. सूत के धागे की वह तेहरी माला जो उक्त संस्कार के समय गले में पहनाई जाती है। यज्ञोपवीत। ब्रह्मसूत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनेत  : स्त्री० [सं० जन+एत (प्रत्यय)] बरात। उदाहरण–जम से बुरी जनेत।-कहा०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनेता  : पुं० [सं० जनयिता] पिता। बाप। (डिं०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनेरा  : पुं० [हिं० ज्वार] बाजरे की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनेव  : पुं०=जनेऊ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनेवा  : पुं० [हिं० जनेऊ] १. किसी चीज के चारों ओर जनेऊ की तरह पड़ी हुई धारी या लकीर। २. एक प्रकार की घास। ३. तलवार का वह वार जो कंधे पर पड़कर तिरछे बल (दूसरी ओर) कमर तक काट करे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनेश  : पुं० [सं० जन-ईश, ष० त०] १. ईश्वर। २. राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनेष्टा  : स्त्री० [सं० जन-इष्टा, ष० त०] १. हल्दी। २. चमेली का पेड़। ३. पपड़ी। ४. एक औषधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनैया  : वि० [हिं० जनना+ऐया (प्रत्यय)] जानने या जनाने वाला। जो स्वयं जानता हो अथवा किसी को कुछ जतलाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनो  : पुं०=जनेऊ। अव्य० [हिं० जनु०] मानों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनोपयोगी(गिन्)  : वि० [सं० जन-उपयोगिन् ष० त०] जन-साधारण के लिए उपयोगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनै  : अव्य० [हिं० जानना] मानों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनौघ  : पुं० [सं० जन-ओध, ष० त०] मनुष्यों का समूह। भीड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्नत  : पुं० [अ०] १. उद्यान। बाग। २. मुसलमानों के अनुसार स्वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म(न्)  : पुं० [सं०√ जन्(उत्पत्ति)+मनिन्] १. गर्भ से निकलकर जीवन धारण करने की क्रिया या भाव उत्पत्ति। पैदाइश। २. अस्तित्व में आना। आविर्भाव। जैसे–नये विचार से जन्म लेते हैं। ३. जीवन। जिन्दगी। ४. जीवन-काल। आयु। जैसे–जन्म भर वह पछताता रहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मअष्टमी  : स्त्री०=जन्माष्टमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-कील  : पुं० [ष० त० ] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-कुण्डली  : स्त्री० [ष० त० ] १. फलित ज्योतिष में, वह चक्र जिसमें जन्मकाल के ग्रहों की स्थिति बताई गई हो। २. दे.जन्मपत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-कृत  : पुं० [सं० जन्म√ कृ(करना)+क्विप्,तुक् आगम] जनक। पिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-क्षेत्र  : पुं० [ष० त०] जन्मस्थान। जन्मभूमि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-गत  : वि० [तृ० त०] जन्म से ही साथ लगा रहने या होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-ग्रहण  : पुं० [ष० त०] गर्भ से निकलकर जीवन प्राप्त करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-तिथि  : स्त्री० [ष० त०] जन्म-दिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मतुआ  : वि० [हिं० जन्म+तुआ(प्रत्यय)] [स्त्री० जन्मतुई] (बच्चा) जिसको जन्म लिए अभी थोड़े ही दिन हुए हों। शिशु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-दिन  : पुं० [ष० त०] १. वह दिन जिसमें किसी ने जन्म लिया हो किसी के जीवन धारण करने का दिन। २. तिथि, तारीख आदि के विचार से प्रति वर्ष पड़नेवाला किसी के जन्म का दिन जो प्रायः उत्सव के रूप में मनाया जाता है। वर्ष-गाँठ। (बर्थ डे)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-दिवस  : पुं० [ष० त०] जन्म-दिन। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-नक्षत्र  : पुं० [ष० त०] वह नक्षत्र जिसेक भोग काल में किसी का जन्म हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मना  : अ० [सं० जन्म+हिं० ना(प्रत्यय)] १. जन्म होना। जन्मग्रहण करना। पैदा होना। २. अस्तित्व में आना। स० १. जन्म लेना। प्रसव करना। २. अस्तित्व में लाना। अव्य० जन्म के विचार से। जन्म की दृष्टि से। जैसे– जन्मना जाति मानना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-पंजी  : स्त्री० [ष० त०] वह पंजी जिसमें जन्म लेनेवाले बच्चों का जन्म,समय,जन्म-स्थान, पिता का नाम आदि लिखा जाता है। ( बर्थ रजिस्टर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-पति  : पुं० [ष० त०] १. कुण्डली में जन्म राशि का मालिक। २. जन्म लग्न का स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-पत्र  : पुं०=जन्मपत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-पत्रिका  : स्त्री०=जन्म-पत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-पत्री  : स्त्री० [ष० त०] १. वह पत्र या खर्रा जिसमें किसी के जन्म काल के समय के ग्रहों की स्थिति, उनकी दशा, अतर्दशा आदि और उनके फलों आदि का उल्लेख होता है। (हारस्कोप) २. किसी घटना या कार्य का आदि से अन्त तक का सारा विवरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-पादप  : पुं० [ष० त०] वंश वृक्ष। शजरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-प्रतिष्ठा  : स्त्री० [तृ० त०] १. माता। माँ। २. जन्म होने का स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-प्रमाणक  : पुं० [सं०] वह प्रमाण-पत्र जिसमें किसी व्यक्ति के जन्म-काल, जन्मतिथि, जन्म-स्थान आदि का आधिकारिक विवरण होता है। (बर्थ सर्टिफिकेट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-भूमि  : स्त्री० [ष० त०] वह देश या राज्य (अथवा संकुचित अर्थ में नगर या ग्राम) जिसमें किसी का जन्म हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-भृत्  : पुं० [सं० जन्म√भृ (भरण)+क्विप्, तुक् आगम] जीव। प्राणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-योग  : पुं० [ष० त०] फलित ज्योतिष में, ग्रहों की वह स्थिति जो इस बात की सूचक होती है कि अमुक अवसर या समय पर घर में संतान का जन्म होगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-राशि  : स्त्री० [ष० त०] वह राशि जिसमें किसी का जन्म हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-वर्त्म(न्)  : पुं० [ष० त०] योनि। भग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-विधवा  : स्त्री० [तृ.त० ] अक्षत योनि। बाल-विधवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-सिद्ध  : वि० [तृ० त०] जिसकी सिद्धि या प्राप्ति जन्म से ही होती या मानी जाती हो। जैसे–जन्म-सिद्ध अधिकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्म-स्थान  : पुं० [ष० त०] १. जन्मभूमि। २. माता का गर्भ। ३. कुंडली में वह स्थान जिसमें जन्म समय के ग्रहों का उल्लेख होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मांतर  : पुं० [जन्म-अंतर, मयू० स०] एक बार मरने के बाद होनेवाला दूसरा जन्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मांध  : वि.[जन्म-अंध, तृ० त०] जो जन्म से ही अंधा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मा  : पुं० [सं० जन्मन्] समस्तपदों के अंत में, वह जिसका जन्म हुआ हो। जैसे–अग्र जन्मा, नेत्र जन्मा आदि। वि० जन्मा हुआ। जो पैदा हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्माधिप  : पुं० [जन्म-अधिप, ष० त०] १. शिव का एक नाम। २. जन्म राशि का स्वामी। ३. जन्म लग्न का स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्माना  : स० [हिं० जन्मना] जन्म देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्माष्टमी  : स्त्री० [जन्म-अष्टमी, ष० त०] भाद्रपद की कृष्णाष्टमी। विशेष–भगवान कृष्ण का जन्म इसी अष्टमी की रात्रि में हुआ था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मास्पद  : पुं० [जन्म-आस्पद, ष० त०] जन्मभूमि। जन्मस्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मी(न्मिन्)  : पुं० [सं० जन्म+इनि] प्राणी। जीव। वि० जन्मा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मेजय  : पुं० [सं० जनमेजय] १. विष्णु। २. एक प्रसिद्ध राजा जो हस्तिनापुर के महाराज परीक्षित का पुत्र था। विशेष–इसी राजा ने तक्षक नाग से अपने पिता का बदला लिया था और एक नागमेध यज्ञ किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मेश  : पुं० [जन्म-ईश, ष० त०] फलित ज्योतिष में, वह ग्रह जो किसी की जन्म राशि का स्वामी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्मोत्सव  : पुं० [जन्म-उत्सव, ष० त०] १. किसी के जन्म के समय होनेवाला उत्सव। २. किसी के जन्म-दिन के स्मरण में होनेवाला उत्सव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्य  : वि० [सं० जन+यत्√जन् (उत्पत्ति)+ण्यत्] [भाव० जन्यता] १. जिसका संबंध जन अर्थात् मनुष्य से हो। जन-संबधी। २. जिसे मनुष्य ने उत्पन्न किया हो। ३. किसी जाति, देश या राष्ट्र से संबंध रखनेवाला। जातीय, देशीय या राष्ट्रीय। ४. किसी चीज से उत्पन्न होनेवाला। जैसे–विचारजन्य। पुं० १. साधारण मनुष्य। २. राष्ट्र। ३. पुत्र। ४. पिता। ५. जन्म। ६. किंवदंती। ७. लड़ाई। ८. बाजार। ९. विवाह के समय दूल्हे के साथ जानेवाला बालक। सहबाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्यता  : स्त्री० [सं० जन्य+तल्-टाप्] जन्म होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्या  : स्त्री० [सं० जन्य+टाप्] १. माता की सखी। २. वधू की सहेली। ३. वधू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जन्यु  : पुं० [सं० जन+युच्] १. जीव। प्राणी। २. अग्नि। ३. ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ