लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जट  : पुं० [?] एक प्रकार का गोदना जो झाड़ के आकार का होता है। पुं० [हिं० जाट] १. पंजाब में खेती-बारी करनेवाली एक जाति २. कृषक। किसान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटना  : स० [सं० जटन या हिं० जाट] धोखा देकर किसी की कोई चीज ले लेना। ठगना। स०=जड़ना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटल  : स्त्री० [सं० जटिल] व्यर्थ और झूठ-मूठ की बात। गप। बकवास। मुहावरा–जटल काफिये उड़ाना या मलाना=बेसिर-पैर की और व्यर्थ की बातें करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटा  : स्त्री० [√जट् (परस्पर संलग्न होना)+अच्-अन] १.सिर के लंबे तथा आपस में गुथे और लिपटे हुए बालों की ऐसी लट जो कभी चिकनाई या सुलझाई न गई हो। जैसे–ऋषि मुनियों या साधुओं की जटा। २. बालों जैसी किसी वस्तु का चिपका हुआ रूप। जैसे–नारियल की जटा। ३. पेड़-पौधों की जड़ों के आपस में गुथे हुए पतले-पतले रेशों या सूतों का समूह। झकरा। ४. जटामासी। ५. जूट। पाट। ६. केवाँच। ७. वेद-पाठ का एक प्रकार जिसमें मंत्र के दो या तीन पदों को क्रमानुसार पूर्व और उत्तरपद पहले पृथक् पृथक् और फिर मिलाकर दो बार पढ़े जाते हैं। ८. शतावर। ९. बालछड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटा-चीर  : पुं० [ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटा-जूट  : पुं० [ष० त०] जटा को लपेटकर बनाया जानेवाला जूड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटा-ज्वाल  : पुं० [ब० स०] दीया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटा-टंक  : पुं० [ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटाटीर  : पुं० [सं० जटा√अट् (प्राप्त होना)+ईरन्] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटा-धर  : वि० [ष० त०]=जटाधारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटा-धारी(रिन्)  : वि० [सं० जटा√ धृ (रखना)+णिनि] जिसके सिर पर जटा हो। पुं० १. शिव। २. ऐसा साधु जिसके सिर पर जटा हो। ३. मरसे की जाति का एक पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटाना  : अ० [हिं० जटना] धोखे में आकर ठगा जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटा-पटल  : पुं० [ब० स०] वेदपाठ का एक जटिल क्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटामांसी  : स्त्री० [जटा√मन् (जानना)+स, दीर्घ, ङीष्] औषध के काम आनेवाली एक प्रकार की सुंगधित वनस्पति। बालछड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटा-माली(लिन्)  : पुं० [जटा-माला, ष० त०+इनि] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटामासी  : स्त्री०=जटा-मांसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटायु  : पुं० [सं० जटा√या (गति)+कु] एक प्रसिद्ध गिद्ध जिसने सीता को हरण करके ले जाते हुए रावण से युद्ध किया था और उसी के हाथों मारा गया था। यह सूर्य के सारथी अरुण का पुत्र था जो उसकी श्येनी नामक पत्नी के गर्भ से उत्पन्न हुआ था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटाल  : वि० [सं० जटा+लच्] जटा से युक्त। २. कचूर। ३. मुष्कक। मोरवा। ४. गुग्गुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटाला  : स्त्री० [सं० जटाल+टाप्] जटामांसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटाव  : स्त्री० [देश०] कुम्हारों की बोली में वह मिट्टी जिससे वे बरतन आदि बनाते हैं। पुं० [हिं० जटना] जटने या जटे जाने अर्थात् ठगने या ठगे जाने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटावती  : स्त्री० [सं० जटा+मतुप्, वत्व, ङीप्] जटामांसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटा-वल्ली  : स्त्री० [उपमि० स०] १. रुद्र जटा। शंकर जटा। २. गंधमासी नाम की वनस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटासुर  : पुं० [जटा-असुर, मध्य० स०] १. एक प्रसिद्ध राक्षस जिसका वध भीम ने उस समय किया था जब वह ब्राह्मण वेश धारण करके द्रौपदी को हर कर ले जा रहा था। २. एक प्राचीन देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटित  : भू० कृ० [सं०√जट् (जुड़ना)+क्त+इतच्] जड़ा हुआ। जैसे–रत्नजटित मुकुट या सिंहासन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटियल  : वि० [सं० जटिल] निकम्मा। रद्दी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटिल  : वि० [सं० जटा+इलच्] १. जटावाला। जटाधारी। २. (व्यक्ति) जिसके सिर पर जटा हो। ३. (कार्य) जो इतना अधिक उलझा हुआ हो कि सरलता से संपन्न न किया जा सके। ४. (बात) जो इतनी पेचीली हो कि जल्दी समझ में न आ सके। ५. क्रूर। पुं० १. शिव। २. जटामांसी। ३. ब्रह्मचारी। ४. सिंह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटिलक  : पुं० [सं० जटिल+कन्] १. एक प्राचीन ऋषि का नाम। २. उक्त ऋषि के वंशज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटिलता  : स्त्री० [सं० जटिल+तल्-टाप्] जटिल होने की अवस्था, गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटिला  : स्त्री० [सं० जटिल+टाप्] १. ब्रह्मचारिणी। २. जटामांसी। ३. पिप्पली। पीपल। ४. बचा। बच। ५. दोना। ६. एक ऋषि कन्या जिसका विवाह सात ऋषि पुत्रों से हुआ था। (महाभारत)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जटी(टिन्)  : वि० [सं० जटा+इनि] जटाधारी। पुं० १. शिव। २. बरगद। स्त्री० [√ जट्√इन-ङीष्]=जटामांसी। जटुल
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जट्टा  : पुं० [हिं० जाट] एक प्रसिद्ध खेतिहर जाति। उदाहरण–ब्रज के गूजर जट्टा।–भगवत रसिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ