लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छौंक  : स्त्री० [हिं० छौंकना] १. छौंकने की क्रिया या भाव। बघार। २. वह मसाला जिससे तरकारी, दाल आदि छौंकी जाती है। तड़का। बघार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छौंकन  : स्त्री०=छौंक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छौंकना  : स० [अनु० छँव छँव] दाल, तरकारी को सुगंधित या सोंधा करने के लिए उसमें जीरे, मिर्च, हींग आदि से मिला हुआ कड़कड़ाता घी या तेल छोड़ना। बघारना। (स्पाइसिंग)। अ० [अनु० या सं० चतुष्क] १. शिकार को पकड़ने के लिए हिंसक जंतु का अकस्मात् उछलकर आगे बढ़ना। जैसे–बकरी पर शेर का छौंकना। २. आक्रमण या वार करने के लिए अचानक उछलकर आगे बढ़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छौंक-बघार  : स्त्री० [हिं०] १. दाल, तरकारी आदि छौंकने की क्रिया या भाव। २. किसी बात में उसे आकर्षक या रोचक बनाने के लिए अपनी ओर से कुछ बातें मिलाकर कहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ