शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					छोड़					 :
				 | 
				
					अव्य० [हि० छोड़कर का संक्षिप्त रूप] छोड़कर। अतिरिक्त। सिवाय। जैसे–तुम्हें छोड़कर और कोई ऐसा नहीं कहता।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					छोड़ना					 :
				 | 
				
					स० [सं० छोड़] १. बंधन से मुक्त करना। स्वतंत्र करना। जैसे–कैदियों को छोड़ना। २. अभियोग, आरोप आदि से मुक्त करना। जैसे–अदालत ने उसे छोड़ दिया है। ३. कोई काम चीज या बात कुछ समय के लिए अथवा सदा के लिए न करने का निश्चय करना। त्याग देना अथवा संबंध विच्छेद करना। परित्याग करना। जैसे–(क) आजकल हमने अन्न छोड़ दिया है। (ख) उसने अब कलकत्ता छोड़ दिया है। (ग) उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। ४. कथन, लेख आदि के प्रसंग में, कोई आवश्यक अक्षर, पद या वाक्य का उपयोग या व्यवहार न करना अथवा न लिखना। ५. कोई चीज जान-बूझकर या भूल से कहीं रख देना या रहने देना। जैसे–(क) वह अपना सामान यहीं छोड़ गये हैं। (ख) कोई अपनी छड़ी यहीं छोड़ गया है। ६. उत्तराधिकार आदि के रूप में किसी के लिए कुछ बचा या बाकी रहने देना। जैसे–पिता का पुत्र के लिए ऋण या संपत्ति छोड़ना। ७. अवशिष्ट या बाकी रहने देना। जैसे–आज का काम कल पर छोड़ना। ८. कोई चीज किसी में अथवा किसी पर डालना। जैसे–(क) पत्र-पेटी में पत्र छोड़ना। (ख) जलते अंगारों पर पानी छोड़ना। (ग) खेत में खाद छोड़ना। ९. किसी वस्तु से अपना अधिकार, प्रभुत्व या स्वामित्व हटा लेना। जैसे–मकान छोड़ना। १॰. कोई चीज किसी से उदारतापूर्वक या रियायत करते हुए न लेना। जैसे–मूलधन लेकर ब्याज छोड़ना। ११. उपेक्षा या तिरस्कारपूर्वक जाने देना। ध्यान न देना। जैसे–ये सब बातें छोड़ों, इनमें क्या रखा है। १२. कोई ऐसी यांत्रिक या रासायनिक क्रिया करना जिससे कोई चीज गति में आ जाय या अपना कार्य करने लगे। जैसे–(क) अग्निबाण या उपग्रह छोड़ना। (ख) तोप, बंदूक मोटर छोड़ना। १३. अनुसंधान या पीछा करने के लिए किसी को गुप्त रूप से नियुक्त करना। जैसे–उनका पता लगाने के लिए कई आदमी छोड़े गये हैं। १४. कोई ऐसा कार्य या व्यापार करना जिससे किसी चीज या बात का उपयुक्त परिणाम या फल निकले, उसका कोई प्रभाव पड़े अथवा स्पष्ट रूप से सामने आवे। जैसे–(क) तान छोड़ना। (ख) फुलझड़ी या शगूफा छोड़ना। १५. आश्रय के रूप में रहनेवाली चीज का अपने ऊपर टिकी, ठहरी या लगी हुई चीज को अपने से अलग या दूर करना। जैसे–(क) पेड़ की छाल छोड़ना। (ख) खंभे का छत या दीवार छोड़ना। १६. कर्त्तव्य, कार्य आदि का निर्वाह या पालन करना। जैसे–तुम आधा काम करते हो और आधा छोड़ देते हो।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					छोड़वाना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० छोड़ना का प्रे० रूप] छोड़ने का काम दूसरे से करवाना। छुड़वाना।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |