लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छित  : वि० [सं० सित] सफेद।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छितनी  : स्त्री० [?] एक प्रकार की छिछली या कम गहरी टोकरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छितराना  : अ०, स०=छितराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छितर-बितर  : वि०=तितर-बितर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छितरा  : वि० [हिं० छितराना] छितराया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छितराना  : अ० [सं० क्षिप्त+करण] १. किसी वस्तु के कणों या छोटे-छोटे टुकड़ों का चारों ओर बिखरना। २. थोड़े से पशुओं, व्यक्तियों वस्तुओं आदि का विस्तृत भू-भाग में फैलना। जैसे–यहूदी सारे संसार में छितरे हुए हैं। स० १. किसी वस्तु के कणों को चारों ओर गिराना, फेंकना या बिखेरना। २. दूर-दूर या विरल करना। जैसे–किताबें छितराना। ३. व्यक्तियों, पशुओं आदि को तितर-बितर करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छितराव  : पुं० [हिं० छितराना] छितरे या छितराए हुए होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छितव  : स्त्री०=क्षिति।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छिताई  : स्त्री० [सं० क्षिति] देवगिरि के राजा की पुत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छिति  : स्त्री० [सं० क्षिति] पृथ्वी। भूमि।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छितिकंत, छितिनाथ, छितिपाल  : पुं० [हिं० छित+सं० कंत, नाथ या पाल] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छितिरुह  : पुं० [हिं० छिति+सं० रुह] वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छितीस  : पुं० [सं० क्षितीश] राजा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छित्ति  : स्त्री० [सं०√ छिद् (छेदना)+क्तिन्] काटने अथवा छेदने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ