लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छाद  : पुं० [सं०√ छद् (छाना)+णिच्+घञ्] १. छत। २. छप्पर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छादक  : वि० [सं०√ छद्+णिच्+ण्वुल्-अक] आच्छादित करने या छानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छादन  : पुं० [सं०√ छद्-णिच्+ल्युट्-अन] [वि.छदित] १. छाने या ढकने की क्रिया या भाव। २. वह चीज जिससे कुछ छाया या ढका जाय। आच्छादन। आवरण। ३. छिपाव। दुराव। ४. कपड़ा। ५. चादर। दुपट्टा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छादित  : भू० कृ० [सं०√ छद्=णिच्+क्त] ऊपर छाया हुआ। उदाहरण–तुहिन वाष्प के सुरंग जलद से छादित, इन्दु रश्मि के इन्द्रजाल से स्पर्शित।–पंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छादिनी  : स्त्री० [सं०√छद्+णिनि-ङीष्] १. चमड़ा। २. खाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छाद्मिक  : वि० [सं० छद्मन्+ठक्-इक] १. (व्यक्ति) जो छद्मवेश धारण किये हो। बहुरूपिया। २. ढोगीं। मक्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ