| शब्द का अर्थ | 
					
				| चुगा					 : | पुं० [हिं० चुगना] अन्न के वे दाने जो चिड़ियों के आगे चुगने के लिए डाले जाते है। चिड़ियों का चारा। उदाहरण–कपट-चुगौ दै फिरि निपट करौ बुरी।–घनानंद। पुं०=चोगा। (पहनावा)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चुगाई					 : | स्त्री० [हिं० चुगाना+ई (प्रत्यय)] चुगने या चुगाने की क्रिया, भाव या मजदूरी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चुगाना					 : | स० [हिं० चुगना] चिड़ियों को चुगने में प्रवृत्त करना। अनाज के कण इस प्रकार बिखेरना कि चिड़ियाँ चुगने लगें। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |