लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

चिराग  : पुं० [फा० चिराग] दीपक। दीआ। मुहावरा–चिराग का हँसना=दीये की बत्ती से फूल (अर्थात् चिनगारियाँ) झड़ना। चिराग को हाथ देना-चिराग बुझाना। चिराग गुल होना (क) दीये का बुझ जाना। (ख) रौनक या शोबा का नष्ट हो जाना। (ग) परिवार या वंश में कोई न बच रहना। चिराग ठंढा करना-दीया बुझाना। चिराग तले अँधेरा होना=ऐसा स्थान या स्थिति में खराबी या बुराई होना जहाँ साधारणयतः वह किसी प्रकार न होता या न हो सकता हो। जैसे–हाकिम के सामने रिश्वत लेना, उदार धनी के संबंधी का भूखों मरना आदि। चिराग बढ़ानाचिराग बुझाना। दीया ठंढ़ा करना। चिराग में बत्ती पड़नासंध्या हो जाने पर दीया जलाना। चिराग लेकर ढूँढ़ना-बहुत अधिक प्रयत्नपूर्वक ढूँढ़ना। चिराग से चिराग जलना=एक से दूसरे का उपकार, लाभ या हित होना। चिराग से फूल झडऩा=चिराग की जली हुई बत्ती से चिनगारियाँ निकलना या गिरना। पद-चिराग जले=अँधेरा होने पर। संध्या समय। चिराग बत्ती का वक्त=संध्या का समय जब दीया जलाया जाता है। कहा०–चिराग गुल पगड़ी गायदमौका मिलते ही धन का उड़ा लिया जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
चिराग-गुल  : पुं० [फा०] १.युद्ध आदि के समय वह संकट स्थिति जिसमें शत्रुओं के आक्रमण से लोग या तो रोशनी नहीं करते या अपने घर से रोशनी बाहर नहीं आने देते । २. युद्धाभ्यास के समय नगर में बत्तियाँ न जलाने से उत्पन्न होनेवाली स्थिति। (ब्लैक आउट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
चिराग-दाग  : पुं० [अं०] वह आधार जिस पर दीया रखा जाता, है। दीयट। शमादान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
चिरागी  : स्त्री० [अं०] १. किसी स्थान पर दीया बत्ती करने अर्थात् नित्य और नियमित रूप से दीया जलाते रहने का व्यय। २. किसी पवित्र स्थान पर उक्त प्रकार के व्यय-निर्वाह के लिए चढ़ाई जानेवाली भेंट। ३. वह पुरस्कार जो जुए के अड्डे पर दीया जलाने और सफाई करनेवाले व्यक्ति को जीतनेवाले जुआरियों से मिलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ