| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| चिरंजीव					 : | वि० [सं० चिरम्जीव् (जीना)+अच्] १. बहुत दिनों तक जीवित रहनेवाला। २. अमर। अव्य० छोटों के लिए आशीर्वादात्मक विशेषण या संबोधन जिसका अर्थ होता है–बहुत दिनों तक जीवित रहो। पुं० १. पुत्र। बेटा। जैसे–हमारे भाई साहब के चिरंजीव आज यहाँ आनेवाले हैं। २. पुराणों के अनुसार अश्वत्थामा, कृपाचार्य, परशुराम, बलि, विभीषण, व्यास और हनुमान जो सदा जीवित रहनेवाले माने जाते हैं। ३. विष्णु। ४. कौआ। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  
				| चिरंजीवी(विन्)					 : | वि० [सं० चिरम्√जीव्+णिनि] =चिरजीवी। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |