| शब्द का अर्थ | 
					
				| चिन					 : | पुं० [देश०] १. एक प्रकार का बहुत बड़ा सदाबहार पेड़ जिसकी लकड़ी बहुत मजबूत होती है और इमारतों में लगती है। २. एक प्रकार की घास जो चौपायों के खाने के लिए सुखाकर भी रखी जा सकती है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनक					 : | स्त्री० [हिं० चिनगी] १. जलन लिए हुए हलकी स्थानिक पीड़ा। चुनचुनाहट। जैसे–पेशाब करने के समय मूत्रनाली में होनेवाली चिनक। २. चिनगारी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनग					 : | स्त्री०=चिनक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनगटा					 : | पु०=चिथड़ा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनगारी					 : | स्त्री० [सं० चूर्ण, हिं० चुन+अंगार] १. जलती हुई वस्तु से निकलकर अलग होनेवाला आग का छोटा कण जो उड़कर इधर-उधर जाता या या सकता हो। मुहावरा–(किसी की) आँखों से चिनगारी छूटना=अत्यधिक क्रुद्ध होने पर आँखों का लाल हो जाना। चिनगारी छोड़ना=ऐसा काम करना या बात कहना जिससे बहुत बड़ा उपद्रव या लड़ाई खड़ी हो। २. दो कड़ी वस्तुओं की रगड़ से उत्पन्न होनेवाला आग का कण। ३. लाक्षणिक अर्थ में कोई ऐसा छोटा कार्य या बात जिसका प्रभाव आगे चलकर बहुत उग्र तथा भीषण हो सकता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनगी					 : | स्त्री०=चिनगारी। पुं० बाजीगरों और मदारियों के साथ रहनेवाला एक छोटा लड़का जो अनेक प्रकार के कौशलपूर्ण खेल दिखलाता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनत्ती					 : | स्त्री० [हिं० चेना] चेना नामक कदन्न के आटे की रोटी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनना					 : | स०=चुनना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनाई दौड़					 : | स्त्री० [चिनाई+दौड़] जहाज की घुमाव-फिराव की चाल। (लश०) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनाना					 : | स०=चुनवाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनाब					 : | स्त्री० [सं० चन्द्रभागा] पंजाब की एक प्रसिद्ध नदी। चंद्रभागा नामक नदी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनार					 : | पुं० [?] एक प्रकार का बड़ा वृक्ष। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनिंग					 : | पुं० [?] बटेर की जाति का एक पक्षी जो रूप-रंग में घाघस जैसा किंतु उससे कुछ छोटा होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनिया					 : | वि० [चीन देश से] १. चीन देश में उपजने,बनने या होनेवाला। जैसे–चिनिया केला। २. जिसका संबंध चीन देश से हो। चीन संबंधी। पुं० एक प्रकार का रेशमी कपड़ा। वि० [हिं० चीनी] १. चीनी का बना हुआ। २. जिसमें चीनी मिली हो। ३. चीनी के रंग या स्वाद का। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनिया-केला					 : | पुं० [हिं० चिनिया+केला] भारत के पूर्वी प्रदेशों में होनेवाला छोटी जाति का एक केला जिसका स्वाद चीनी की तरह मीठा होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनिया-घोड़ा					 : | पुं० [हिं० चीन या चीनी] वह घोड़ा जिसके पैर सफेद रंग के और शरीर का अधिकांश लाल और कुछ भाग सफेद होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनिया-बत					 : | पुं० [हिं० चिनिया+बत] बत्तख की तरह की एक चिड़िया। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनिया-बदाम					 : | पुं० [हिं० चीन+बादाम] मूँगफली। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनियारी					 : | स्त्री० [सं० चुचु?] सुसना का साग। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनिया-बेगम					 : | स्त्री० [हिं० चिनिया+बेगम] अफीम। (परिहास) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनौटिया					 : | वि० [हिं० चिननाचुनना] १. जिसमें चुनट पड़ी हुई हो। २. चुना हुआ। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनौटिया-चीर					 : | पुं० [हिं०+सं०] चुँदरी या चूनरी नाम का कपड़ा। उदाहरण–पहिरै चीर चिनौटिया चटक चौगुनी होति।–बिहारी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिनौती					 : | स्त्री०=चुनौती। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिन्न					 : | पुं० [सं० चणक] चना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिन्मय					 : | पुं० [सं० चित्+मयट्] पूर्ण तथा शुद्ध ज्ञानमय। पुं० परमात्मा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिन्ह					 : | पुं० चिन्ह। (अशुद्ध रूप)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिन्हना					 : | अ० चीन्हना। (पहचानना)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिन्हवाना					 : | स० [हिं० चीन्हना का प्रे०] किसी को कुछ चीन्हने (पहचानने) में प्रवृत्त करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिन्हाना					 : | स० [हिं० चीन्हना का प्रे०] पहचान या परिचय कराना। चीन्हने या पहचानने में प्रवृत्त करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिन्हानी					 : | स्त्री० [हिं० चिन्ह्र] १. निशानी। यादगार। २. पहचान। ३. रेखा आदि के रूप में लगाया हुआ चिन्ह्र या निशान। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिन्हार					 : | वि० [सं० चिन्ह] १. जिसे कोई चीन्हता अर्थात् पहचानता हो। २. जान-पहचान का परिचित। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिन्हारना					 : | स० [सं० चिन्ह] चिन्हित करना। निशान लगाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिन्हारी					 : | स्त्री० [हिं० चिन्ह्र] १. जान-पहचान। परिचय। २. चिह्रानी पुं० १. व्यक्ति जिसमें जान-पहचान या परिचय हो। परिचित। २. चिन्ह। निशान। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चिन्हित					 : | भू० कृ०=चिह्रित। (अशुद्ध रूप)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |