| शब्द का अर्थ | 
					
				| चंप					 : | पुं० [सं०√चंप् (गमन)+अच्] १. चंपा। २. कचनार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपई					 : | वि० [हिं० चंपा] चंपा के फूल के रंग का। पीले रंग का। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपक					 : | पुं० [सं०√चंप्+ण्वुल्-अक] १.चंपा। २. चंपाकली। ३. चंपा केला। ४. सांख्य में एक सिद्धि जिसे रम्यक भी कहते हैं। ५. संपूर्ण जाति का एक राग जो रात के दूसरे पहर में गाया जाता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपक-माला					 : | पुं० [ष० त०] १. चंपक के फूलों की माला। २. चंपाकली। ३. चार चरणों का एक वर्ण वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में क्रमशः भगण, मगण, सगण और गुरु होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपक-रंभा					 : | स्त्री० [मध्य० स०] चंपा केला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपकली					 : | स्त्री०=चंपाकली। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपकारण्य					 : | पुं० [चंपक-अरण्य, मध्य० स०] आधुनिक चम्पारन का पुराना नाम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपकालु					 : | पुं० [सं० चंपक√अल् (भूषित करना)+उण्] जाक या रोटी फल का पेड़। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपकावती					 : | स्त्री० [सं० चंपक+मतुप्, वत्व० ङीष्, दीर्घ] चंपापुरी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंप-कोश					 : | पुं० [ब० स०] कटहल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपत					 : | वि० [देश०] १.(व्यक्ति) जो बिना किसी से कुछ कहे अथवा अपना पता बतलाये कहीं चला अथवा भाग गया हो। २. (वस्तु) जो किसी स्थान पर से गायब कर दी गई हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चँपना					 : | अ० [सं० चप्०] १. बोझ पड़ने पर झुकना या दबना। २. उपकार, लज्जा आदि के कारण किसी के सामने झुकना या दबना। स०=चाँपना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपा					 : | पुं० [सं० चंप+टाप्, प्रा० चंपअ, चंपय, गु० चाँपु, पि० चंबा, म० चाँफा] [वि० चंपई] १. एक प्रकार का वृक्ष जिसमें उग्र गंधवाले पीले लंबोतरे फल लगते हैं। २. उक्त वृक्ष का फूल। ३. बंगाल में होनेवाला एक प्रकार का केला। ४. एक प्रकार का घोड़ा। ५. एक प्रकार का रेशम का कीडा। ६. एक प्रकार का बहुत बड़ा सदाबहार पेड़ जो दक्षिण भारत में अधिकता से होता है। इसकी लकड़ी बहुत मजबूत होती और इमारत के काम के सिवा गाड़ी, पालकी नाव आदि बनाने के काम में भी आती है। इसे ‘सुलताना चंपा’ भी कहते हैं। स्त्री० अंग देश की पुरानी राजधानी का नाम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपाकली					 : | स्त्री० [हिं० चंपा+कली] गले में पहनने का एक आभूषण जिसमें चंपा की कली के आकार के सोने के टुकड़े रेशम के डोरे में पिरोये हुए रहते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपापुरी					 : | स्त्री० [सं० मध्य० स०] अंग देश की पुरानी राजधानी, चंपा। कर्णपुरी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपारण्य					 : | पुं० [सं० चंपा-अरण्य, मध्य० स०] प्राचीन काल का एक जंगल जो उस स्थान पर था जिसे आज-कल चंपारन कहते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपावती					 : | स्त्री० [सं० चंपा+मतुप् वत्व, ङीष्, दीर्घ] चंपा नगरी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपू					 : | पुं० [सं०√चंप्+उ] नाटक का वह प्रकार या भेद जिसका कुछ अंश गद्य में हो और कुछ पद्य में। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपेल					 : | पुं० [सं० चंपा-तेल] चमेली अथवा चंपा का तेल। (राज०) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपेली					 : | स्त्री०=चमेली। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंपौनी					 : | स्त्री० [हिं० चाँपना] जुलाहों के करघे की भँजनी में लगी हुई एक पतली लकड़ी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |