| शब्द का अर्थ | 
					
				| चंडू					 : | पुं० [सं० चंड=तीक्ष्ण से प्रायः] अफीम से बनाया हुआ एक प्रकार का अवलेह जो नशे के लिए तमाकू की तरह पीया जाता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंडूखाना					 : | पुं० [हिं० चंडू+खाना] वह स्थान जहाँ लोग इकट्ठे होकर चंडू पीते हैं। पद-चंडूखाने की गप=बिलकुल झूठी और बे-सिर पैर की खबर या गप। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंडूबाज					 : | पुं० [हिं० चंडू+फा० बाज (प्रत्यय)] वह व्यक्ति जो प्रायः चंडू पीता हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चंडूल					 : | पुं० [देश०] १. मधुर स्वरवाली खाकी रंग की एक चिड़िया जो झाड़ियों, पेड़ों आदि में सुन्दर घोंसला बनाकर रहती है। २. बहुत बड़ा बेवकूफ या भद्दा आदमी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |