लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घेरना  : स० [हिं० घिर्, बं० घेरा, उ० घेरिबा, गु० घेरवूँ० मरा० घेरणें] १. किसी वस्तु के चारों ओर पंक्ति के रूप में कोई चीज या कुछ चीजें खड़ी करना। जैसे–दीवार आदि बनाकर अथवा पेड़-पौधे उगाकर कोई स्थान घेरना। २. किसी वस्तु, विन्दु आदि के चारों ओर घेरा या वृत्त बनाना। जैसे–लाल स्याही से घेरे हुए शब्दों की वर्तनी अशुद्ध है। ३. रेखाओँ आदि की सहायता से किसी क्षेत्र की सीमा निर्धारित करना। ४. आरक्षी (पुलिस) अथवा सेना का इस प्रकार किसी मकान या स्थान के चारों ओर खड़े हो जाना कि उस मकान या स्थान से कोई बाहर न निकलने या भागने पावे। छेकना। ५. चारों ओर बिखरी हुई वस्तुओं अथवा चरते हुए पशुओं को एक स्थान पर इकट्ठा करना। ६. किसी वस्तु का चारों ओर से आकर किसी दूसरी वस्तु पर इस प्रकार छा जाना कि वह ढक जाय। जैसे–कई दिनों से बादलों ने आकाश घेर रखा है। ७. चारों ओर से बंधन या रुकावट में लाना। जैसे–कष्टों या रोगों का आकर घेरना। ८. कहीं बैठ या रुककर कोई स्थान इस प्रकार भरना कि औरों के लिए अवकाश या जगह न रह जाय। जैसे–आगे की सारी कुरर्सियाँ तो लड़कों ने घेर रखी हैं। ९. किसी को चारों ओर से बहुत दबाव डालकर, कोई काम करने के लिए विवश करना। जैसे–वे मुझे भी घेरकर वहाँ ले गये। १॰. बहुत अनुनय, आग्रह या खुशामद करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ