शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					घुन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० घूण; प्रा० मरा० घूण; बं० घुन्, उ० घूण, पं० घुण्] १. एक प्रकार का लाल रंग का छोटा कीड़ा जो अनाज के दानों का भीतरी अंश खाकर उन्हें खोखला कर देता है। २. सफेद रंग का एक प्रकार का छोटा पतला कीड़ा जो कागज लकड़ी आदि खाता है। मुहावरा–घुन लगना=चिन्ता, रोग, शोक आदि के कारण मनुष्य की ऐसी स्थिति होना कि उसका शरीर दिन पर दिन क्षीण होता जाय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					घुनघुना					 :
				 | 
				
					पुं० [अनु०] बच्चों का झुनझुना नामक खिलौना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					घुनना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० घुण] १. घुन आदि के द्वारा लकड़ी आदि का खाया जाना। जैसे–अनाज या लकड़ी घुनना। २. चिन्ता, रोग आदि के कारण मनुष्य का शरीर दिन-पर दिन क्षीण होना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					घुनाक्षरन्याय					 :
				 | 
				
					पुं०=घुणाक्षरन्याय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					घुन्ना					 :
				 | 
				
					वि० [अनु०] [स्त्री० घुन्नी] (व्यक्ति) जो अपने क्रोध, दुःख द्वेष आदि के भाव मन में उपयुक्त अवसर पर किसी से बदला लेने के लिए छिपाये रखता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |